{"_id":"6693b36efc535f26330090ad","slug":"rescue-and-search-operations-continue-for-municipal-corporation-employee-who-went-missing-in-the-amayizhanjan-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: अमायिजंजन नहर में बहे नगर निगम कर्मचारी की तलाश जारी, दमकल विभाग के साथ गोताखोर और रोबोट खंगाल रहे नहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: अमायिजंजन नहर में बहे नगर निगम कर्मचारी की तलाश जारी, दमकल विभाग के साथ गोताखोर और रोबोट खंगाल रहे नहर
Sun, 14 Jul 2024 04:46 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:46 PM IST
सार
Kerala: तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन के पास अमायिजंजन नहर में बड़े नगर निगम कर्मचारी की तलातिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन के पास अमायिजंजन नहर में बहे नगर निगम कर्मचारी की तलाश लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक जॉय नाम का शख्स नहर की सफाई कर रहा था, तभी भारी बारिश के कारण अचानक पानी का बहाव बढ़ने से वो नहर में बह गया था।
विज्ञापन
अमायिजंजन नहर में बहे नगर निगम कर्मचारी की तलाश जारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल अग्निशमन और बचाव विभाग (केएफआरडी) के महानिदेशक के. पद्मकुमार ने रविवार को नहर में बहे कर्मचारी की तलाश के लिए चल रहे बचाव अभियान के बारे में जानकारी दी। दरअसल शनिवार की सुबह तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन के पास अमायिजंजन नहर में 42 वर्षीय जॉय नाम का युवक तेज बारिश के बाद नहर में पानी के बहाव बढ़ने के बाद बह गया था।
'नहर में कचरा ज्यादा होने से तलाशी में हो रही परेशानी'
मामले में केएफआरडी के महानिदेशक के. पद्मकुमार ने कहा कि बचाव अभियान जारी है, लेकिन नहर में ज्यादा कचरा होने के कारण शव को निकालने में समय लगेगा, वहीं कचरा ज्यादा होने से गोताखोरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, यह पूरा इलाका रेलवे लाइन के नीचे है। अंदर पुरानी नहरों का एक बड़ा नेटवर्क है। हमारे स्कूबा गोताखोरों ने 60 मीटर गहराई तक गोता लगाया है, लेकिन आगे जाना मुश्किल है क्योंकि इससे उनकी जान जोखिम में पड़ जाएगी।
'60 मीटर खंगाला गया, 80 मीटर का हिस्सा बाकी'
उन्होंने आगे बताया, अभी भी 80 मीटर की दूरी बाकी है। उन्हें आगे बढ़ने के लिए कहना मुश्किल है क्योंकि यह इलाका कई सालों से जमा हुआ है। हम एक छोर से 60 मीटर तक घुसे, और अब हम दूसरे छोर से घुसने की कोशिश करेंगे। हर इंच आगे बढ़ना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि ये इलाका सिर्फ और सिर्फ कचरे से भरा हुआ है। हमें लगता है कि शव बहुत गहराई में दबा हुआ है और हम उसे निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
तलाश के लिए एक रोवर भी किया गया तैनात
वहीं कर्मचारी के शव की तलाश कर रही टीम में शामिल जेनरोबोटिक और इनोवेशन के सीईओ विमल गोविंद ने कहा कि उनकी टीम लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन जल निकासी की समस्या ने इसे मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा, हमने शव की तलाश के लिए एक रोवर तैनात किया है। अग्निशमन और बचाव दल भी अभियान चला रहे हैं। अभी, जल निकासी में बहुत सारा कचरा है, जिससे इसे साफ करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शव आस-पास ही होगा और कचरा साफ होने के बाद उसे खोजने की उम्मीद है। एनडीआरएफ और अग्निशमन और बचाव अधिकारी लापता शख्स की तलाश कर रहे हैं। स्कूबा गोताखोर सुरंग से बाहर निकल आए हैं, लेकिन शव नहीं मिल पाया है।