{"_id":"6794c03520eb4c642a0fcd82","slug":"republic-day2025-16-itbp-officers-and-soldiers-honored-crpf-got-19-medals-for-bravery-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2025: आईटीबीपी के 16 अधिकारी और जवानों को मिला सम्मान, CRPF को वीरता के लिए 19 पदक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Republic Day 2025: आईटीबीपी के 16 अधिकारी और जवानों को मिला सम्मान, CRPF को वीरता के लिए 19 पदक
Sat, 25 Jan 2025 04:13 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 25 Jan 2025 04:13 PM IST
सार
Republic Day 2025: आईटीबीपी में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से विभूषित किए गए तीन पदाधिकारियों में क्ले खोंगसाई, महानिरीक्षक, संजय कुमार कोठारी, उप महानिरीक्षक (जीडी) और सुदेश कुमार राना, द्वितीय कमान (जीडी) शामिल हैं।
विज्ञापन
आईटीबीपी के अधिकारी वीरता पुरस्कार से सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
76वें गणतंत्र दिवस, 2025 पर आईटीबीपी के 16 पदाधिकारियों को पदकों से अलंकृत किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें से तीन को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक एवं 13 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदकों से अलंकृत किया गया है। सीआरपीएफ को वीरता के लिए 19 पदक (जीएम) प्रदान किए गए। इन 19 वीरता पदकों में 11 जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन के लिए, 7 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में माओवादी विरोधी अभियानों में बहादुरी के कृत्यों के लिए और 1 पूर्वोत्तर में एक ऑपरेशन के दौरान दिखाए गए साहस के लिए शामिल है।
विज्ञापन
आईटीबीपी में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से विभूषित किए गए तीन पदाधिकारियों में क्ले खोंगसाई, महानिरीक्षक, संजय कुमार कोठारी, उप महानिरीक्षक (जीडी) और सुदेश कुमार राना, द्वितीय कमान (जीडी) शामिल हैं।
विज्ञापन
सराहनीय सेवा के लिए पदक से विभूषित किए गए 13 पदाधिकारियों में मनु महाराज, उप महानिरीक्षक, इन्दु भूषण झा उप महानिरीक्षक (जीडी), चन्दन सिंह भण्डारी, सेनानी (जीडी), संजय कुमार, सेनानी (जीडी), शोभन सिंह राणा, सेनानी (जीडी), रामबीर सिंह, सहायक सेनानी (राजभाषा), बालक राम डोगरा, सहायक सेनानी (स्टाफ ऑफिसर), ज्ञानेन्द्र कुमार भारद्वाज, निरीक्षक (सी०एम०), कृष्ण चन्द, निरीक्षक (जीडी), सतेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक (जीडी), घारू राम, सहायक उप निरीक्षक (जीडी), राकेश नेगी, सहायक उप निरीक्षक (जीडी) और सतीश कुमार, हैड कॉस्टेबल (जीडी) शामिल हैं।
विज्ञापन
सीआरपीएफ को प्रदान किए गए 19 पदक
सीआरपीएफ को वीरता के लिए 19 पदक (जीएम) प्रदान किए गए हैं। इन 19 वीरता पदकों में 11 जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन के लिए, 7 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में माओवादी विरोधी अभियानों में बहादुरी के कृत्यों के लिए और 1 पूर्वोत्तर में एक ऑपरेशन के दौरान दिखाए गए साहस के लिए शामिल है। वीरता पदक (जीएम) पुरस्कार विजेताओं में नरेंद्र यादव, सेकेंड इन कमांड, और दो अन्य अधिकारी जिन्हें जीएम के लिए प्रथम बार (वीरता पदक दूसरी बार प्रदान किया गया) से सम्मानित किया गया है। कांस्टेबल सुनील कुमार पांडे को वीरता पदक (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है।