फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day 2023: special on this Republic Day, know 10 new attractions from 'Shramyogi' to 'mahila prahari'

Republic Day 2023: इस गणतंत्र दिवस क्या-क्या खास, 'श्रमयोगियों' से लेकर 'महिला प्रहरी' तक जानें 10 नए आकर्षण

Thu, 26 Jan 2023 11:59 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 26 Jan 2023 11:59 AM IST
सार

74वें गणतंत्र दिवस समारोह कई मायनों में खास होगा। पहली बार सीमा सुरक्षा बल के ऊंट सवार दल में महिला टुकड़ी शामिल है। आइये जानते हैं इस बार के समारोह की 10 खास बातें... 

विज्ञापन
Republic Day 2023: special on this Republic Day, know 10 new attractions from 'Shramyogi' to 'mahila prahari'
गणतंत्र दिवस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूरा देश धूमधाम से 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस गणतंत्र दिवस की थीम 'जन भागीदारी' रखी गई है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी इस बार गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं।इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह कई मायनों में खास है। पहली बार सीमा सुरक्षा बल के ऊंट सवार दल में महिला टुकड़ी शामिल है। 
विज्ञापन

आइये जानते हैं इस बार के समारोह की 10 खास बातों को...

Republic Day 2023: special on this Republic Day, know 10 new attractions from 'Shramyogi' to 'mahila prahari'
महिला प्रहरी - फोटो : ANI
महिला प्रहरी
पहली बार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) गणतंत्र दिवस परेड के दौरान ऊंट की सवारी करने वाली महिलाओं की एक विशेष टुकड़ी 'महिला प्रहरी' उतारी हैं। उन्हें मशहूर डिजाइनर राघवेंद्र राठौर द्वारा बनाई गई शाही वर्दी पहनाई जाएगी। बीएसएफ की ऊंट टुकड़ी 1976 से गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Republic Day 2023: special on this Republic Day, know 10 new attractions from 'Shramyogi' to 'mahila prahari'
आदिवासी नृत्य उत्सव - फोटो : सोशल मीडिया
सैन्य टैटू और आदिवासी नृत्य उत्सव
गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 23 और 24 जनवरी, 2023 को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में एक सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य उत्सव 'आदि-शौर्य - पर्व पराक्रम का' आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के बीच में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति भी हुई। यह गणतंत्र दिवस 10 सैन्य टैटू प्रदर्शन और 20 जनजातीय नृत्यों का गवाह बना। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि महोत्सव का उद्देश्य देश के शूरवीरों के बलिदान को याद करना और उस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना है जिसके कारण भारत इतना अनूठा और विविधतापूर्ण है। रक्षा मंत्रालय और जनजातीय मामलों के मंत्रालय संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

वंदे भारतम 2.0 
वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। लोक/आदिवासी, शास्त्रीय और समकालीन/फ्यूजन की शैलियों में 17-30 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभागियों से 15 अक्टूबर से 10 नवंबर, 2022 तक प्रविष्टियां मांगी गई थीं। संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा 17 नवंबर से 10 दिसंबर, 2022 तक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ग्रैंड फिनाले 19 और 20 दिसंबर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें 980 डांसरों ने भाग लिया था। अब इन डांसरों ने इस गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

Republic Day 2023: special on this Republic Day, know 10 new attractions from 'Shramyogi' to 'mahila prahari'
भारत पर्व - फोटो : ANI
भारत पर्व
गणतंत्र दिवस समारोह के एक भाग के रूप में दिनांक 26 से 31 जनवरी, 2023 तक लाल किले, दिल्ली के सामने स्थित उद्यान और ज्ञान पथ में भारत सरकार द्वारा 'भारत पर्व' समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में खाद्य महोत्सव, हस्तशिल्प मेला, लोक और जनजातीय नृत्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा प्रदर्शन, सर्विस बैंड कॉन्सर्ट, गणतंत्र दिवस की झांकी का प्रदर्शन, लाल किले पर प्रकाश व्यवस्था आदि शामिल हुए।

इस आयोजन के दौरान देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जी 20 और मिशन लाइफ की ब्रांडिंग और प्रचार किया जाएगा। पूरे भारत पर्व जोन को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र के रूप में नामित किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय को इस आयोजन के लिए नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है। 'भारत पर्व' का उद्घाटन 26 जनवरी, 2023 को शाम 5:00 बजे होगा और यह आम जनता के लिए 26 जनवरी, 2023 को शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और 27 से 31 जनवरी, 2023 तक दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहेगा।

ई-आमंत्रण
इस साल, मेहमानों और दर्शकों को निमंत्रण कार्डों के स्थान पर ई-निमंत्रण दिए गए हैं। इसके लिए, एक समर्पित पोर्टल www.amantran.mod.gov.in शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से टिकटों की बिक्री, प्रवेश पत्र, निमंत्रण पत्र और कार पार्किंग लेबल ऑनलाइन जारी किए गए। सरकार ने जनता के लिए 32,000 टिकट ऑनलाइन रखे। 
ई-टिकट वाले व्यक्ति 26 जनवरी को रायसीना हिल के नजदीकी दो स्टेशनों - उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय तक 'मुफ्त मेट्रो यात्रा' का लाभ उठा सकेंगे। ई-टिकट में एक क्यूआर कोड होगा जो मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त यात्रा के लिए दिखाया जा सकता है।

Republic Day 2023: special on this Republic Day, know 10 new attractions from 'Shramyogi' to 'mahila prahari'
सेंट्रल विस्टा परियोजना निर्माण कार्य - फोटो : PTI (File Photo)
विशेष निमंत्रण
इस साल समाज के सभी वर्गों के आम लोगों को निमंत्रण भेजा गया है जैसे कि सेंट्रल विस्टा, कर्तव्य पथ, नए संसद भवन के निर्माण में शामिल श्रमयोगी, दूध, सब्जी विक्रेता, स्ट्रीट वेंडर आदि। इन विशेष आमंत्रितों को कर्तव्य पथ पर प्रमुखता से बैठाया जाएगा। 

Republic Day 2023: special on this Republic Day, know 10 new attractions from 'Shramyogi' to 'mahila prahari'
गणतंत्र दिवस झांकियां - फोटो : ANI
झांकियां
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति और मजबूत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को दर्शाती तेईस झांकियां-राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से 17 और विभिन्न मंत्रालयों/विभागों से छह झांकियां कर्तव्य पथ पर देखने को मिलेंगी।  

Republic Day 2023: special on this Republic Day, know 10 new attractions from 'Shramyogi' to 'mahila prahari'
पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी - फोटो : Social Media
मिस्र के पहले मुख्य अतिथि 
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हैं। यह पहली बार है जब मिस्र के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी के नेतृत्व में पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल का हिस्सा बने। दल में 144 सैनिक शामिल हुए, जिन्होंने मिस्र के सशस्त्र बलों की मुख्य शाखाओं का प्रतिनिधित्व किया।

Republic Day 2023: special on this Republic Day, know 10 new attractions from 'Shramyogi' to 'mahila prahari'
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह - फोटो : twitter.com/HQ_IDS_India
ड्रोन शो
इस साल के बीटिंग रिट्रीट समारोह में भारत में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन डिस्प्ले होगा, जिसमें पिछले साल 1,000 के मुकाबले 3,500 ड्रोन एक साथ उड़ेंगे। स्वदेशी ड्रोन रायसीना की पहाड़ियों पर शाम के आसमान को रोशन करेंगे। यह स्टार्ट-अप इकोसिस्टम की सफलता, देश के युवाओं तकनीकी कौशल को दर्शाता है। भारत में निर्मित पहला स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर, 'प्रचंड,' गणतंत्र दिवस परेड में 'आत्मनिर्भरता' भारत की शक्ति का प्रदर्शन करेगा।

एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन
बीटिंग रिट्रीट समारोह 29 जनवरी को विजय चौक पर होगा। पहली बार, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के अग्रभाग पर एक 3डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed