{"_id":"5e2b271d8ebc3e4b19023535","slug":"republic-day-2020-congress-will-read-preamble-to-constitution-in-delhi-constituencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस विधानसभा क्षेत्रों में करेगी संविधान की प्रस्तावना का पाठ ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस विधानसभा क्षेत्रों में करेगी संविधान की प्रस्तावना का पाठ
Fri, 24 Jan 2020 10:49 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि जब देश गणतंत्र दिवस मनाएगा, उसके सदस्य विधानसभा क्षेत्रों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे और उसका अक्षरश: पालन करने की शपथ लेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम संविधान में मौलिक अधिकारों की दी गई गारंटी को रेखांकित करने के लिए है जो भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से खतरे में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को 20 प्रमुख पार्टियों ने बैठक कर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के प्रति विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये शांतिपूर्ण तरीके से सरकार का ध्यान आकर्षित कराने और संविधान की रक्षा करने का फैसला किया। इसलिए महत्वपूर्ण दिनों पर संविधान में निहित हमारे पंथनिरपेक्ष, समाजवादी लोकतांत्रित गणतंत्र के मौलिक सिद्धांत की रक्षा के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस रविवार 26 जनवरी को जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा होगा तब कांग्रेस सदस्य संविधान के समर्थन और रक्षा के लिए बाहर निकलेंगे जो इसी दिन 1950 में लागू हुआ था। वेणुगोपाल ने कहा, यह प्रत्येक कांग्रेस पुरुष और महिला का कर्तव्य है कि वह इस पवित्र दस्तावेज की रक्षा करे, इसमें निहित मौलित सिद्धांतों और मूल्यों की रक्षा करें।
विज्ञापन
ध्वाजरोहण के कार्यक्रम के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर संविधान के प्रस्तावना का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि रोजाना लाखों लोग कॉलेज और संस्थानों में मोदी सरकार का विरोध कर रहे हैं लेकिन उसका व्यवहार पूरी तरह से असंवेदनशील और लापरवाह है।