फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report: Risk of accident on 99 pedestrians out of 100

Report: 100 में 99 पैदल यात्रियों पर दुर्घटना का जोखिम, वाहन गुजरने का इंतजार करते हैं 12 फीसदी पैदल यात्री

Tue, 16 May 2023 06:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 16 May 2023 06:34 AM IST
सार

बॉश की रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में हादसों से 29,200 पैदल यात्रियों की मौत हुई। जापान और यूरोपीय संघ के 27 देशों में मारे गए कुल पैदल यात्रियों की संख्या इससे भी कम है। देश में उसी वर्ष 60 हजार पैदल यात्री घायल भी हुए।

विज्ञापन
Report: Risk of accident on 99 pedestrians out of 100
पैदल यात्रियों पर दुर्घटना का जोखिम (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में हर 100 पैदल यात्रियों में 99 पर सड़क हादसे का जोखिम है। यहां सड़क पार करते वक्त कई पैदल यात्रियों को बीच सड़क रुकना और वाहनों के गुजरने का इंतजार करना होता है। पश्चिमी देशों में कोई पैदल यात्री सड़क पार करता दिखता है तो वाहन चालक अपनी गाड़ी रोक उसके सड़क पार करने का इंतजार करते हैं, लेकिन भारत में पैदल यात्री को खुद रुकना होता है।

विज्ञापन


इस आचरण को सामने रख जर्मन इंजीनियरिंग व टेक कंपनी ने पैदल यात्रियों के लिए बढ़ते सड़क हादसों के जोखिम पर रिपोर्ट दी है। बॉश की रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में हादसों से 29,200 पैदल यात्रियों की मौत हुई। जापान और यूरोपीय संघ के 27 देशों में मारे गए कुल पैदल यात्रियों की संख्या इससे भी कम है। देश में उसी वर्ष 60 हजार पैदल यात्री घायल भी हुए।
विज्ञापन


6300 राहगीरों के डाटा पर तैयार की रिपोर्ट
यह रिपोर्ट 6,300 सड़क हादसों के डाटाबेस पर आधारित है, जिन्हें रोड एक्सीडेंट सैंपलिंग सिस्टम फॉर इंडिया (रासी) ने दर्ज किया। रिपोर्ट के अनुसार गांवों में पैदल यात्री से जुड़े हर दूसरे हादसे में औसतन 1 मौत हो रही है, शहरी क्षेत्रों में यह संख्या कम है। बॉश इंडिया के अधिकारी गिरिकुमार कुमारेश के अनुसार यह हादसे रोकने के लिए बेहतर सड़क सुरक्षा प्रदान करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सिफारिशें दीं  
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश हादसों में तीनों वजहें मिले-जुले रूप से मौजूद रहीं। 52 फीसदी हादसे दिन में हो रहे हैं, यानी लापरवाही अहम वजह है। इन सभी के बारे में विचार करते हुए समाधान निकालने होंगे। कुमारेश के अनुसार 12 प्रतिशत पैदल यात्री सड़क के बीच में रुक रहे हैं, जिससे हादसे बढ़ते हैं। इसे भी रोकना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed