फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report Muslim Brotherhood conspiracy to defame the country efforts continue to convert image of non-violence into fundamentalism

रिपोर्ट: मुस्लिम ब्रदरहुड की देश को बदनाम करने की साजिश, अहिंसा की छवि को कट्टरपंथ में बदलने का प्रयास जारी

Mon, 31 Jan 2022 05:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 31 Jan 2022 05:26 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत विरोधी अभियान देश के अंदरूनी तत्वों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है और भारत की अहिंसा की छवि को कट्टरपंथ में बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Report Muslim Brotherhood conspiracy to defame the country efforts continue to convert image of non-violence into fundamentalism
अहिंसा का संदेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत को बदनाम करने की गंभीर साजिश रची जा रही है। विदेशी इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड ने भारत की छवि को धूमिल करने के लिए पिछले सितंबर से अभियान छेड़ रखा है। ताकि देश में अशांति पैदा हो सके। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम ब्रदरहुड मानवाधिकार के नाम पर भारत के प्रमुख नेताओं को बदनाम करने का बहिष्कार अभियान चला रखा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत विरोधी अभियान देश के अंदरूनी तत्वों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है और भारत की अहिंसा की छवि को कट्टरपंथ में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। इस दुष्प्रचार का उद्देश्य देश में विनिवेश, बहिष्कार, आर्थिक प्रतिबंध और आंदोलन का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर अशांति पैदा करना है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ सालों में एक खास भारत विरोधी मुहिम चलाकर अशांति के उद्योग को हवा देने की कोशिश की गई है और इसके लिए अरबों डॉलर खर्च किए गए हैं। तुर्की, पाकिस्तान और कतर की मदद से मुस्लिम ब्रदरहुड कश्मीर के दुर्भावनापूर्ण मनगढ़ंत विचारों के जरिये भारत को निशाना बनाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों तथ्यान्वेषकों का कहना है कि इन झूठ का उद्योग चलाने वालों के लिए कश्मीर कोई नया मसला नहीं है। पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि कश्मीर के नाम पर कई एनजीओ और एक्टिविस्ट मानवीय मदद के लिए चंदा वसूलते हैं, जबकि इन संगठनों का वास्तव में ऐसा कोई काम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed