फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report: Five political violence in West Bengal, more than 2300 incidents in last three years

रिपोर्ट: पश्चिम बंगाल में रोजाना पांच राजनीतिक हिंसा, तीन साल में 2300 से ज्यादा घटनाएं...

Sat, 15 Jun 2019 03:39 PM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 15 Jun 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Report: Five political violence in West Bengal, more than 2300 incidents in last three years
पश्चिम बंगाल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में राजनीति हिंसा को लेकर गृहमंत्रालय की एक रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। केवल 2019 की बात करें तो वहां रोजाना औसतन पांच राजनीतिक हिंसा की वारदात हो रही हैं। 2016 में राजनीतिक हिंसा से जुड़े 509 मामले सामने आए थे। इसके बाद 2018 तक 1035 राजनीतिक हिंसा की घटनाएं देखने को मिली। तीन साल में अभी तक 2300 से अधिक हिंसात्मक घटनाएं हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, इन राजनीतिक हिंसाओं में 2016 के दौरान 36 लोगों की जान चली गई थी। 2018 में 96 लोग मारे गए थे, जबकि इस साल 26 लोगों के मारे जाने की खबर है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालन ने एक बार फिर राजनीतिक हिंसा में होने वाली हत्याओं को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें चिंता जताई गई है कि वहां पर राजनीतिक हिंसा लगातार बढ़ रही है। राज्य सरकार को ऐसी घटनाओं पर सख्ताई से रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन


ये घटनाएं बताती हैं कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। जिन लोगों पर लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने की जिम्मेदारी है, वे अपनी ड्यूटी पूरी करने में फेल हो गए हैं। लोगों के हितों को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को ऐसे मामलों की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed