फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report: Energy sector dominates the world, 25 lakh new jobs in a year

रिपोर्ट: दुनिया में ऊर्जा क्षेत्र का दबदबा, एक साल में 25 लाख नए रोजगार; इन क्षेत्रों में भी हुई वृद्धि

Fri, 06 Dec 2024 04:55 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Dec 2024 04:55 AM IST
सार

Report: ऊर्जा क्षेत्र में 2023 के दौरान नौकरियों की वृद्धि मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र द्वारा प्रेरित थीं। यह बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि स्वच्छ ऊर्जा निर्माण में निवेश 70% बढ़कर 200 बिलियन डॉलर हो गया है। यानी कंपनियां मांग को ध्यान में रखते हुए निवेश बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
Report: Energy sector dominates the world, 25 lakh new jobs in a year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दुनियाभर में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ने के कारण 2023 में 25 लाख नए रोजगार पैदा हुए हैं। ऊर्जा क्षेत्र अब करीब सात करोड़ लोगों को जीविका दे रहा है। इस दौरान ऊर्जा आपूर्ति, बिजली संयंत्र, ऊर्जा दक्षता और वाहन निर्माण जैसे क्षेत्र में 3.8 फीसदी नौकरियों में वृद्धि हुई है, जो अन्य क्षेत्रों में नौकरियों में हुई 2.2 फीसदी की वृद्धि से अधिक है। यह जानकारी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) की नई रिपोर्ट में दी गई है।
विज्ञापन


वर्ल्ड एनर्जी एम्प्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024 के अनुसार नवीकरणीय ऊर्जा में बदलाव से कई रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। यह क्षेत्र अब दुनियाभर में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दे रहा है और हर साल ज्यादातर देश अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का निर्माण, व्यापार और स्थापना कर रहे हैं। इस क्षेत्र में 32 फीसदी नौकरियां महिलाओं के पास हैं। हालांकि इस क्षेत्र में कुशल श्रमिकों की कमी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ जीवाश्म ईंधन के क्षेत्र में भी नौकरियां बढ़ी हैं। 2023 में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में 15 लाख नए अवसर पैदा हुए। साथ ही जीवाश्म ईंधन क्षेत्र में भी 9 लाख 40 हजार नौकरियों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


2024 में नौकरियों में 3% की वृद्धि संभव 
ऊर्जा क्षेत्र में 2023 के दौरान नौकरियों की वृद्धि मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र द्वारा प्रेरित थीं। यह बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि स्वच्छ ऊर्जा निर्माण में निवेश 70% बढ़कर 200 बिलियन डॉलर हो गया है। यानी कंपनियां मांग को ध्यान में रखते हुए निवेश बढ़ा रही हैं। उम्मीद जताई गई है कि 2024 के दौरान ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी नौकरियों में तीन फीसदी की वृद्धि हो सकती है। हालांकि यह पिछले साल की तुलना में कम है। इसके लिए कुशल श्रमिकों की कमी, उच्च ब्याज दरें और ऊर्जा परियोजनाओं में नियोजित बदलाव जैसे कारण जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौर ऊर्जा सबसे आगे
आईईए के अनुसार साल-दर-साल स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी नौकरियों में 4.6 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े सभी क्षेत्रों का योगदान रहा है, लेकिन सौर ऊर्जा इसमें सबसे आगे है। सौर ऊर्जा क्षेत्र ने  2023 के दौरान 5 लाख से ज्यादा रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। यह संख्या बढ़ने वाली है क्योंकि ज्यादा से ज्यादा देश सौर बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी निर्माण के क्षेत्र ने भी रोजगार के 4 लाख 10 हजार नए अवसर पैदा किए हैं। तेल और गैस क्षेत्र ने 2023 में 6 लाख से ज्यादा नए रोजगार पैदा हुए हैं। दुनिया को ऊर्जा की जरूरत है इसलिए तेल और गैस की मांग कई सालों तक बनी रहेगी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed