फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report Claims Donald Trump faces panic as deadline looms for half-billion-dollar bond in fraud case

Report: करीब 30 अरब रुपये के जुर्माने को लेकर मुश्किल में डोनाल्ड ट्रंप, संपत्ति बेचने तक की आई नौबत

Thu, 21 Mar 2024 01:23 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 21 Mar 2024 01:23 PM IST
सार

न्यूयॉर्क की अदालत ने फरवरी में अदालत ने उन्हें 35.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना चुकाने का आदेश दिया था, जोकि अब बढ़कर 45.4 करोड़ डॉलर हो गया है। अदालत ने ट्रंप के साथ-साथ उनके बेटों को भी सजा सुनाई थी और उन पर भी जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Report Claims Donald Trump faces panic as deadline looms for half-billion-dollar bond in fraud case
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में कुछ ही महीनों में राष्ट्रपति चुनाव होना है। ऐसे में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, नागरिक धोखाधड़ी मामले में जुर्माना देने की तारीख नजदीक आती जा रही है और उनकी टीम इससे बचने का कोई विकल्प नहीं ढूंढ पा रही है।   

विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल, ट्रंप ने 45.4 करोड़ के नागरिक धोखाधड़ी के मामले में अदालत के फैसले के खिलाफ अपील की थी। न्यूयॉर्क की अदालत ने फरवरी में अदालत ने उन्हें 35.5 करोड़ डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 29.46 अरब रुपये) का जुर्माना चुकाने का आदेश दिया था, जोकि अब बढ़कर 45.4 करोड़ डॉलर हो गया है। अदालत ने ट्रंप के साथ-साथ उनके बेटों को भी सजा सुनाई थी और उन पर भी जुर्माना लगाया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इतने बड़े जुर्माने के कारण ट्रंप की वित्तीय स्थिति पर फर्क पड़ सकता है।
विज्ञापन


ट्रंप के पास चभ का विकल्प भी नहीं
एक रिपोर्ट में ट्रंप की स्थिति से अवगत लोगों के हवाले से बताया गया कि ट्रंप के सामने परेशानी बढ़ गई है। वह काफी चिंता में हैं क्योंकि जुर्माने की आधी राशि भी इकट्ठा नहीं कर सके हैं। ट्रंप की कानूनी टीम विभिन्न विकल्पों को तलाशने के लिए बिना रुके दिन-रात काम कर रही है। पहले ट्रंप को बीमा कंपनी चभ से थोड़ी बहुत उम्मीद थी, लेकिन अब यह भी धराशायी हो गई। दरअसल, चभ ने अपने वकीलों को सूचिया किया था कि यह विकल्प अब मौजूद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मार्च तक चुकाना है जुर्माना
ट्रंप अब अपनी संपत्तियों को बेचने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी टीम समर्थकों के पास पहुंच गई है और संपत्ति को जल्दी से बेचने की संभावना पर विचार किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि जुर्माना चुकाने की तारीख नजदीक आ गई है। 25 मार्च तक ट्रंप को जुर्माना चुकाना है। इतने बड़े जुर्माने के कारण उनकी वित्तीय स्थिति के खराब होने की खबरें बाहर आने लगी हैं। इसकी वजह से पूर्व राष्ट्रपति चिंताओं से घिर गए हैं। 

फैसले को बताया अवैध
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप बंद कमरे में इस मामले को लेकर न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स और जज आर्थर एंगोरोन के प्रति निराशा जाहिर की है। उन्होंने इस फैसले को पूरी तरह से अवैध और गलत करार दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में अमेरिका की न्याय व्यवस्था पर भी खतरा बताया था।


ट्रंप ने पोस्ट में न्याय व्यवस्था पर साधा निशाना
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, 'अमेरिका और न्यूयॉर्क की न्याय व्यवस्था खतरे में है और इस पर पक्षपाती और बंटवारे को बढ़ावा देने वाले जज और वकील हैं। ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल टिश जेम्स पर खास तौर पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि टिश जेम्स उन्हें लंबे समय से फंसाने की कोशिशें कर रहे हैं। ट्रंप ने लिखा कि उन्होंने बुरे वक्त में न्यूयॉर्क शहर की मदद की थी, लेकिन अब मुझे ही यहां से बाहर निकाला जा रहा है।'

ट्रम्प अभियान के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने मंगलवार को इन आरोपों को निराधार बताया था। 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed