फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report: 7 sitting MPs and 199 MLAs have not declared their PAN numbers

रिपोर्ट में खुलासा, सात सांसदों और 199 विधायकों ने घोषित नहीं किए पैन विवरण

Sat, 27 Oct 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Report: 7 sitting MPs and 199 MLAs have not declared their PAN numbers
पैन कार्ड

कुछ दिनों बाद पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आई है कि देश के मौजूदा सात सासंदो और लगभग 200 विधायकों ने अपने पैन कार्ड का विवरण जारी नहीं किया है। जबकि संसद में बैठे हुए यह नीति निर्माता जनता के लिए कानून बनाकर आधार और पैन कार्ड अनिवार्य करते हैं। इसके बावजूद वह खुद इसका पालन नहीं करते हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में देश के मौजूदा सात सांसदों और 199 विधायकों ने अपने पैन कार्ड विवरण घोषित नहीं किये हैं। जिसकी चुनाव के वक्त नामांकन पत्र भरने के लिए जरूरत होती है। एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) की इस रिपोर्ट को 542 लोकसभा सांसदों और 4,086 विधायकों के स्थायी खाता संख्या (पैन) के विवरण के विश्लेषण के बाद तैयार किया गया है।
विज्ञापन


संसद और राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन पत्रों के साथ अपने हलफनामों में पैन का विवरण देना होता है। दिलचस्प बात यह है कि जिन सांसदों और विधायकों ने पैन डिटेल नहीं दी है, उनमें से कई करोड़पति हैं। इन सांसदों ने अपने शपथ पत्र में पैन कार्ड का विवरण नहीं दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीआर ने एक बयान में कहा, ‘पैन विवरण घोषित नहीं करने वाले सबसे अधिक 51 विधायक कांग्रेस के है। इसके बाद भाजपा के 42 विधायक, माकपा के 25 विधायक हैं।’ राज्यवार सबसे अधिक संख्या (33) केरल से है। इसके बाद मिजोरम (28) और मध्य प्रदेश (19) हैं। दिलचस्प बात यह है कि मिजोरम राज्य विधानसभा में विधायकों की संख्या 40 हैं जिसमें से 28 विधायकों ने अपना पैन विवरण नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed