फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Repolling at eight polling booth in Arunachal pradesh assembly election

Arunachal Pradesh: अरुणाचल के आठ केंद्रों में आज दोबारा वोटिंग, 19 अप्रैल को मतदान के दौरान हुई थी हिंसा

Wed, 24 Apr 2024 07:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 24 Apr 2024 07:52 AM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबांसिरी जिले के नाचो क्षेत्र के अंतर्गत डिंग्सर, बोगिया सियुम, जिमबारी और लेंगी केंद्रों में मतदान जारी है। इसके अलावा सियांग जिले के रमगॉन्ग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोगने और मोरोन मतदान केंद्रों में भी दोबारा मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
Repolling at eight polling booth in Arunachal pradesh assembly election
अरुणाचल प्रदेश के आठ मतदान केंद्रों में दोबारा वोटिंग - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के शुरुआती चरण में 19 अप्रैल को आठ मतदान केंद्रों में हिंसा की घटनाएं देखने को मिली थी। हिंसा की घटनाओं को देखते हुए इन मतदान केंद्रों में आज (24 अप्रैल, बुधवार) को दोबारा मतदान कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की थी कि इन आठ मतदान केंद्रों पर मतदान बुधवार की सुबह छह बजे शुरू होकर दोपहर के दो बजे तक खत्म होगा। 
विज्ञापन


मतदान केंद्रों में हुई थी तोड़फोड़ 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों में हिंसा के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ भी तोड़फोड़ की गई थी। जिन आठ मतदान केंद्रों में दोबारा मतदान हो रहे हैं, उनमें पूर्वी कामेंग जिले की बामेंग विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले सारियो और कुरुंग कुमे के न्यापिन विधानसभा के लोंगतो लॉथ शामिल हैं।
विज्ञापन


अपर सुबांसिरी जिले के नाचो क्षेत्र के अंतर्गत डिंग्सर, बोगिया सियुम, जिमबारी और लेंगी मतदान केंद्रों में भी मतदान जारी है। इसके अलावा सियांग जिले के रमगॉन्ग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोगने और मोरोन मतदान केंद्रों में भी दोबारा मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा सीट में से 50 विधायकों को चुनने के लिए कुल  8,92,694 मतदाताओं में से लगभग 76.44 प्रतिशत ने 19 अप्रैल को मतदान किया था। सत्तारूढ़ भाजपा पहले ही 10 निर्वाचन क्षेत्रों में निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है। 


मणिपुर में भी कराया गया था दोबारा मतदान
केवल अरुणाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि मणिपुर के भी 11 मतदान केंद्रों में दोबारा मतदान कराया गया था। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच भी लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान धांधली के आरोपों के कारण 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया गया था। इनर मणिपुर के 11 निर्वाचन केंद्रों में 22 अप्रैल को फिर से मतदान कराए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed