फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   reply of india on statement of barack obama

ओबामा को भारत के सुरक्षा हालात की पूरी जानकारी नहीं

Tue, 05 Apr 2016 02:59 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
reply of india on statement of barack obama
- फोटो : Reuters

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की परमाणु हथियार कम करने की सलाह पर भारत ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि शायद ओबामा को भारत के सुरक्षा हालात की पूरी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


ओबामा ने वाशिंगटन में हुए दो दिनी परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के अंतिम दिन कहा था कि भारत और पाकिस्तान को अपने आणविक हथियार घटाने की जरूरत है। इससे जुड़े सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि पारंपरिक रूप से भारत ने कभी किसी पड़ोसी के खिलाफ सैन्य अभियान की शुरुआत नहीं की।
विज्ञापन


साथ ही देश ने पहले परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं करने की नीति अपनाई हुई है। सम्मेलन के दौरान ओबामा ने कुछ देशों में परमाणु हथियार के विस्तार पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि छोटे सामरिक परमाणु हथियारों के चोरी होने का अधिक खतरा है। स्वरूप के अनुसार ओबामा की यह टिप्पणी वैश्विक चिंता को बयां कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed