{"_id":"57799c374f1c1b72027f9e6d","slug":"renowned-sand-artist-sudarshan-patnaik","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत के 100 रथ बनाकर नया कीर्तिमान रचेंगे सुदर्शन पटनायक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेत के 100 रथ बनाकर नया कीर्तिमान रचेंगे सुदर्शन पटनायक
एजेंसी/भुवनेश्वर
Updated Mon, 04 Jul 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
प्रख्यात रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक रेत के 100 रथ बनाकर नया कीर्तिमान रचने जा रहे हैं। वे ओडिसा में होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर पुरी समुद्री किनारे पर रेत से रथ की 100 आकृतियां बनाएंगे।
विज्ञापन
यहां पर भगवान बालभद्र, भगवान जगन्नाथ और देवी सुभद्रा की लकड़ी की बनी विशालकाय प्रतिमा के दर्शन के साथ दर्शनार्थियों को नौ-दिवसीय उत्सव में रेत से बनी आकृति की भी झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
पटनायक ने कहा कि मैं और मेरे संस्थान के 25 छात्र शुक्रवार से ये 100 आकृतियां बनाने में लगे हैं। यह काम छह जुलाई को शुरू हो रही रथ यात्रा से दो दिन पहले सोमवार दोपहर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लोग अभी तक 50 से अधिक आकृतियां बना चुके हैं और वे लिम्का बुक में जगह बनाने का भी प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
पटनायक ने बताया कि उन्हें लिम्का बुक की तरफ से आधिकारिक आदेश मिला, जिसके बाद उनके निर्देशानुसार पटनायक ने काम शुरू कर दिया। रेत की आकृतियों को बारिश से बचाने के लिए उनके ऊपर एक टेंट की भी व्यवस्था की गई है। पटनायक ने हाल ही में बुल्गारिया और मॉस्को में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीते थे।