फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Remove illegitimate child reference enact comprehensive law on guardianship applicable to all parliamentary pa

Parliamentary Panel: 'कोई भी बच्चा नाजायज नहीं', संसदीय समिति ने गोद लेने के कानून से इसे हटाने की शिफारिश की

Sun, 07 Aug 2022 06:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Aug 2022 06:05 PM IST
सार

सूत्रों ने कहा कि समिति ने विभिन्न श्रेणियों के व्यक्तियों की अभिभावकता के पहलुओं को शामिल करते हुए एक व्यापक कानून बनाने की जरूरत को भी रेखांकित किया है जो सभी पर लागू हो, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।  

विज्ञापन
Remove illegitimate child reference enact comprehensive law on guardianship applicable to all parliamentary pa
कोई भी बच्चा नाजायज नहीं : संसदीय समिति - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक)

विस्तार

एक संसदीय समिति ने गोद लेने के कानून से 'नाजायज बच्चे' के संदर्भ को हटाने की शिफारिश की है। समिति का कहना है कि कोई भी बच्चा नाजायज नहीं है, चाहे वह विवाह के भीतर या बाहर पैदा हुआ हो। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि समिति ने विभिन्न श्रेणियों के व्यक्तियों की अभिभावकता के पहलुओं को शामिल करते हुए एक व्यापक कानून बनाने की जरूरत को भी रेखांकित किया है जो सभी पर लागू हो, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।  
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी की अध्यक्षता में कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर संसदीय स्थायी समिति ने "अभिभावक और वार्ड अधिनियम" की समीक्षा करते हुए यह सिफारिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून सत्र में 'अभिभावकता और गोद लेने के कानूनों की समीक्षा' पर इस समिति द्वारा रिपोर्ट पेश किए जाने की संभावना है। 
 
बताया जा रहा है कि समिति ने रिपोर्ट में सुझाव देते हुए कहा है कि वह महसूस करती है कि नाजायज शब्द को हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि कोई भी बच्चा नाजाय नहीं होता है और कानून सभी बच्चों के लिए समान होना चाहिए, चाहे वे विवाह के भीतर पैदा हुए हों या बाहर। 

समिति का मानना है कि माता-पिता के अधिकार पर 'कल्याण सिद्धांत' को प्रधानता देने के लिए अभिभावक और वार्ड अधिनियम में संशोधन करने की आवश्यकता है। 

 
समिति ने सुझाव दिया है कि संशोधित अधिनियम में बुजुर्ग व्यक्तियों की संरक्षता की सुविधा भी होनी चाहिए क्योंकि ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं जहां एक वरिष्ठ नागरिक उस स्तर तक पहुंच सकता है जब उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं अत्यधिक हो जाती हैं और उन्हें अपने स्वास्थ्य और कल्याण की देखभाल के लिए अभिभावक की जरूरत हो सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed