फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Remal's havoc: Flood-landslide causes massive devastation in North-East, 15 dead, thousands rendered homeless

रेमल का कहर: पूर्वोत्तर में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, 15 की मौत-हजारों बेघर; PM ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

Sat, 01 Jun 2024 06:50 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, गुवाहाटी/इंफाल/अगरतला।
ब्यूरो, गुवाहाटी/इंफाल/अगरतला। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Jun 2024 06:50 AM IST
सार

Cyclone Remal: असम में शुक्रवार को हुई छह लोगों की मौत के साथ अब तक मरने वालों की कुल संख्या 12 हो गई। अब तक 11 जिलों में 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई जगह ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के साथ-साथ उनकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

विज्ञापन
Remal's havoc: Flood-landslide causes massive devastation in North-East, 15 dead, thousands rendered homeless
असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में रेमल के बाद प्राकृतिक आपदा - फोटो : पीटीआई / एएनआई

विस्तार

चक्रवाती तूफान रेमल ने पश्चिम बंगाल के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों में जबर्दस्त तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों घर ढह गए। कई बीघा फसलें नष्ट हो गई। असम में 12 तो मणिपुर में तीन लोगों की जान चली गई। आपदा प्रभावित असम, त्रिपुरा, मणिपुर में जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन


असम में शुक्रवार को हुई छह लोगों की मौत के साथ अब तक मरने वालों की कुल संख्या 12 हो गई। अब तक 11 जिलों में 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई जगह ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के साथ-साथ उनकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। करीमगंज में चार तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबसे बुरा हाल नगांव, करीमगंज, हैलाकांडी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कछार, होजई, गोलाघाट, कार्बी आंगलिंग और दीमा हसाओ जिले में है।
विज्ञापन


मेघालय के लुम्स्लम क्षेत्र में भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग-6 का 20 मीटर हिस्सा बह गया। इस वजह से कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों का राज्य के अन्य हिस्सों व पूर्वोत्तर क्षेत्र से सड़क संपर्क टूट गया है। कई वाहन फंसे हुए हैं। बाढ़ से सबसे अधिक 1,19,997 लोग कछार में प्रभावित हैं। वहीं, नगांव में 78,756, होजाई में 77,030, करीमगंज में 52,684, और हैलाकांडी में 14,308 लोग प्रभावित हुए हैं। असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक रेमल के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित समय से पहले ही असम समेत पूर्वी क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है।

मतगणना के लिए किए गए खास इंतजाम
असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए पावर बैकअप और वैकल्पिक स्थानों से आधिकारिक पोर्टल पर डाटा फीड की व्यवस्था समेत व्यापक उपाय किए गए हैं।

मणिपुर: राजभवन में भरा पानी, 25 हजार घर क्षतिग्रस्त
इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। कई दिनों से हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को राजभवन में भी पानी भर गया।  


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंफाल नदी के तटबंध विभिन्न स्थानों पर टूटने के बाद राजभवन परिसर में पानी घुस आया। जल संसाधन और राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री अवांगबोउ न्यूमई ने बताया िक बाढ़ से कुल 1,88,143 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि करीब 25 हजार घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed