फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Religious freedom is as important as civil liberties: Haley

धार्मिक आजादी नागरिक स्वतंत्रता जितना ही महत्वपूर्ण: हेली

Thu, 28 Jun 2018 05:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
Religious freedom is as important as civil liberties: Haley

भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आईं संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने भारतीय सभ्यता और मूल्यों की जमकर तारीफ की। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक आजादी भी लोगों की स्वतंत्रता जितना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का मकसद भारत और अमेरिका जैसे दो सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच साझेदारी मजबूत करना है। हेली ने इस दौरान अमेरिकी राजदूत केनेथ जेस्टर के साथ हुमायूं का मकबरा का दौरा किया और नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से मुलाकात की। भारतीय मूल की हेली ने कहा, ‘मैंने जैसा सोचा था, भारत उतना ही सुंदर है और यह यात्रा मेरी घर वापसी जैसी है। मेरे माता पिता ने इस मौसम में भारत आने के प्रति चेताया था। मगर मुझे लगता है कि भारत आने के लिए ऐसी गर्मी को झेला जा सकता है।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच की समानता की भी चर्चा की। आतंकवाद और लोकतंत्र के मामले में दोनों देशों की सोच एक जैसी है। मेरी यात्रा का मकसद दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करना है।’ बता दें कि हेली पंजाब के प्रवासी सिख परिवार की बेटी है और किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति के शासनकाल में कैबिनेट स्तर के पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी नागरिक हैं।
विज्ञापन


ट्रंप की विशेष दूत
ऐसी चर्चा है कि हेली की भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत के रूप में हो रही है। ईरान-अमेरिका तकरार, भारत की ओर से अमेरिकी सामानों पर आयात शुल्क में कई गुणा बढ़ोतरी और विदेश तथा रक्षा मंत्री के अमेरिका दौरे से पूर्व हेली की यात्रा को बेहद महत्व दिया जा रहा है। चर्चा है कि हेली पीएम मोदी और विदेश मंत्री से भी मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यार्थी को दिया बाल तस्करी खत्म करने का वचन 
कैलाश सत्यार्थी से मुलाकात कर हेली ने बाल तस्करी खत्म करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता दोहराई। मुक्ति आश्रम में उन्होंने सत्यार्थी के साथ बाल अधिकार, मानवाधिकार तथा तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए बच्चों के सुरक्षा मसलों पर भी चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed