{"_id":"6146b4368ebc3eb6fa7751f0","slug":"relief-now-air-travel-can-be-done-with-85-percent-capacity-civil-aviation-ministry-has-given-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: अब 85 प्रतिशत क्षमता के साथ हो सकेगी हवाई यात्रा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: अब 85 प्रतिशत क्षमता के साथ हो सकेगी हवाई यात्रा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी अनुमति
Sun, 19 Sep 2021 09:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:23 AM IST
सार
यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मंत्रालय ने चरणबद्ध तरीके से यात्री क्षमता को बढ़ाया। नया आदेश लागू होने तक 85 प्रतिशत यात्री सफर कर सकेंगे। इससे पहले यह क्षमता 72.5 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को एयरलाइंस कंपनियों व यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब 85 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ हवाई सफर हो सकेगा। मंत्रालय की ओर से यह छूट कोरोना केस में आई कमी के बाद दी गई है। बता दें, पहले यह क्षमता 72.5 प्रतिशत थी, जिसे बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना मामलों को देखते हुए मंत्रालय की ओर से 12 अगस्त आदेश जारी किया गया था। इसके तहत 72.5 प्रतिशत क्षमता के साथ ही हवाई यात्रा की अनुमति दी गई थी। मंत्रालय का कहना है कि नया संशोधन अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
धीरे-धीरे बढ़ाई गई यात्री क्षमता
देश में जब कोरोना मामले चरम पर थे। तब हवाई यात्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद यात्री क्षमता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया। पिछले साल मंत्रालय ने 33 प्रतिशत क्षमता के साथ ही फ्लाइट के संचालन की अनुमति दी थी। इस साल एक जून से पांच जुलाई तक इस क्षमता को 50 प्रतिशत किया गया। इसके बाद पांच जुलाई से 12 अगस्त तक बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया। नया आदेश लागू होने से पहले यात्री क्षमता 72.5 प्रतिशत थी।
विज्ञापन