फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relief from summer in Delhi; possibility of monsoon arrival on June 29

मध्य और उत्तर भारत में इस हफ्ते दस्तक देगा मानसून, दिल्ली में 29 जून को हो सकती है बारिश

Mon, 25 Jun 2018 04:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jun 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
Relief from summer in Delhi; possibility of monsoon arrival on June 29

बढ़ी गर्मी और उमस से परेशान मध्य और उत्तर भारत को अगले दो से तीन दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि सप्ताह के अंत में मानसून फिर से सक्रिय हुआ है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी के अतिरिक्त निदेशक जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में 27 जून से मानसून से पहले आंधी-तूफान और बिजली गरजने की स्थितियां बन रही हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 29 जून को मानसून आने की संभावनाएं हैं। यह दिल्ली में मानसून की शुरुआत के लिए सामान्य तारीख है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य निर्धारित तारीख से तीन दिन पहले 29 मई को ही पहुंच गया था।

विज्ञापन


उसने केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में काफी तबाही मचाई। हालांकि शनिवार तक कुल मिलाकर मानसून 10 फीसदी कम रहा। देश के चार मौसम क्षेत्रों में केवल दक्षिणी हिस्से में रिकॉर्ड 29 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं पूर्व-पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में 29 और 24 फीसदी कम बारिश हुई। देश में मौसम संबंधी 36 उप-विभाग हैं। इनमें से 24 उप-विभागों में कम और बहुत कम बारिश हुई। इसका मतलब है कि देश के 25 फीसदी से कम हिस्सों में अभी तक सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed