{"_id":"5b81356842c792462f5ea2fa","slug":"relief-from-passengers-on-the-railway-preparations-for-closing-flexi-fair-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लेक्सी फेयर योजना को बंद करने की तैयारी में रेलवे, प्रीमियम ट्रेनों पर होगा असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फ्लेक्सी फेयर योजना को बंद करने की तैयारी में रेलवे, प्रीमियम ट्रेनों पर होगा असर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Aug 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे यात्रियों को कुछ राहत देने के लिए अगले महीने अपनी फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करेगी। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल कुछ प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को हवाई किराये के बराबर भुगतान करना पड़ता है। रेल मंत्रालय एक प्रयोग के तौर पर कम भीड़भाड़ वाले समय के दौरान चिन्हित की गईं कुछ ट्रेनों में अस्थायी रूप से फ्लेक्सी फेयर योजना को बंद करने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि इस दौरान 30 प्रतिशत से कम ही सीटें भर पाती हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने बताया कि मंत्रालय की कम भीड़भाड़ के दौरान प्रयोग के रूप में चिन्हित की गई कुछ ट्रेनों में अस्थायी रूप से फ्लेक्सी फेयर योजना बंद करने की तैयारी कर रहा है क्योंकि इस दौरान 30 प्रतिशत से कम सीटें ही भरीं। उन्होंने बताया कि एक अन्य विकल्प योजना को संशोधित करने पर भी विचार किया जा रहा है जो फार्मूला हमसफर ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाता है इसमें 50 प्रतिशत सीट वास्तविक मूल्य से 15 प्रतिशत से अधिक पर बेची जाती है। इसके बाद हर 10 प्रतिशत पर दामों में बदलाव हो जाता है।
विज्ञापन
बीते दिनों फ्लेक्सी फेयर के संबंध में रेल राज्य मंत्री राजेन ने लोकसभा में कहा था कि रेलवे बोर्ड फ्लेक्सी फेयर की अपनी स्कीम बदल सकता है। उन्होंने लिखित जवाब में कहा था कि इस पर विचार के लिए बनी विशेष कमेटी ने कुछ अहम सिफारिशें की हैं। इनके मुताबिक अगर ट्रेन में सीटें ज्यादा खाली हों तो टिकट दर घटाई भी जा सकती है। कमेटी ने यह भी सिफारिश की है कि फ्लेक्सी फेयर के मौजूदा सिस्टम को और तार्किक बनाया जाए। अभी तक फ्लेक्सी फेयर में दाम बढ़ते ही रहे हैं इसकी वजह से ट्रेनें खाली चली जाती हैं।
विज्ञापन