{"_id":"5efab36f8ebc3e430e3408e1","slug":"relief-from-high-court-to-telangana-government-petitions-filed-against-construction-of-new-secretariat-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना सरकार को हाईकोर्ट से राहत, नए सचिवालय के निर्माण के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना सरकार को हाईकोर्ट से राहत, नए सचिवालय के निर्माण के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज
Tue, 30 Jun 2020 09:07 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव सरकार को राज्य के हाईकोर्ट से सोमवार को बड़ी राहत मिली। हाईकोर्ट ने मौजूदा सचिवालय को तोड़कर नए सचिवालय कॉम्प्लेक्स के निर्माण संबंधी सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
पिछले साल 27 जून को इसकी आधारशिला रखी गई थी। याचिकाकर्ताओं ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा था कि भारी कर्ज के चलते राज्य गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है और ऐसी स्थिति में सरकार का यह फैसला वित्तीय दृष्टिकोण से सही नहीं है।
विज्ञापन