फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today western disturbances Reduces Stormy Rain Alert In States Weather News In Hindi

Weather Today: पश्चिम विक्षोभ से तापमान में कमी, यहां चलेगी आंधी तो यहां हो सकती है बारिश, जानिए मौसम का हाल

Thu, 14 Apr 2022 07:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Apr 2022 07:36 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर कुछ कम होगा। बादल छाए रहने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today western disturbances Reduces Stormy Rain Alert In States Weather News In Hindi
गर्मी से राहत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर-पश्चिमी व मध्य के हिस्सों में तापमान में मामूली कमी आई है और लू से भी अभी राहत मिली है। 18 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने वाला है, इसलिए तापमान में गिरावट की संभावना है। हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी या हल्की धूल भरी आंधी आ सकती है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर कुछ कम होगा। बादल छाए रहने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी का अनुमान है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गर्मी कुछ कम होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम हिस्से में यह असर दिख रहा है। 
विज्ञापन


दिल्ली में तापमान 40 डिग्री से कम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले पांच-छह दिनों तक लू का अनुमान नहीं है। हवा चलनने और बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है। दिल्ली में नौ से 11 अप्रैल तक गर्मी का कहर बरपा। पिछले 72 साल में अप्रैल के पहले 15 दिनों का यह सबसे ज्यादा तापमान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी यूपी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी केरल होते हुए दक्षिण पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है।

यहां हुई बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान, केरल, तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़ और आंतरिक ओडिशा में भी छिटपुट हल्की वर्षा हुई। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली और एनसीआर में के कुछ हिस्सों में धूल भरी हवाएं चल रही हैं।


अगले 24 घंटों का अनुमान 
सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी या हल्की धूल भरी आंधी आ सकती है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है। पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed