{"_id":"67b6f9d9094893ec300c203c","slug":"rekha-gupta-oath-taking-ceremony-after-up-gujarat-bjp-will-make-delhi-a-new-model-state-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Polls: यूपी-गुजरात के बाद अब दिल्ली को मॉडल स्टेट बनाएगी भाजपा, सरकार के हर काम पर होगी आलाकमान की नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Polls: यूपी-गुजरात के बाद अब दिल्ली को मॉडल स्टेट बनाएगी भाजपा, सरकार के हर काम पर होगी आलाकमान की नजर
Thu, 20 Feb 2025 06:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 20 Feb 2025 06:10 PM IST
सार
भाजपा केंद्र के साथ-साथ अब दिल्ली में भी सत्ता में आ चुकी है। जिस तरह की परिस्थिति बन रही है, वह दिल्ली नगर निगम में भी उसकी सत्ता में आती दिखाई दे रही है। नए समीकरणों में मेयर उसका बनना तय है। ऐसे में अब दिल्ली का विकास करने में किसी तरह की अड़चन नहीं है।
विज्ञापन
Delhi Politics
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भाजपा और उसके सहयोगी दल इस समय देश के 20 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार चला रहे हैं। अकेले भाजपा ही 15 राज्यों में सत्ता में है। भाजपा नेता केंद्र सरकार को अपना सबसे बेहतरीन राजनीतिक मॉडल बताते हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देते हुए देश को लगातार आर्थिक मोर्चे पर आगे बढ़ा रही है। राज्यों के स्तर पर गुजरात और यूपी की भाजपा सरकारों ने अपने कामकाज से अलग छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बना दिया था। आज भी गुजरात सबसे तेज विकास कर रहे राज्यों में अग्रणी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की अर्थव्यवस्था को बेहतर करते हुए अपराध पर लगाम लगाने का जो काम किया है, उसने उन्हें भाजपा के सबसे मजबूत नेताओं में लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली कई मायनों में भाजपा की दूसरी सरकारों से बहुत अलग होगी। सरकार बनने के पहले दिन से माना जा रहा है कि जनता और विपक्ष दिल्ली सरकार के हर काम पर भाजपा आलाकमान की नजर रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हर हलचल पर नजर रखेंगे। भाजपा केंद्र के साथ-साथ अब दिल्ली में भी सत्ता में आ चुकी है। जिस तरह की परिस्थिति बन रही है, वह दिल्ली नगर निगम में भी उसकी सत्ता में आती दिखाई दे रही है। नए समीकरणों में मेयर उसका बनना तय है। ऐसे में अब दिल्ली का विकास करने में किसी तरह की अड़चन नहीं है।
विज्ञापन
दुनिया की दूसरी राजधानियों से तुलना करें तो विभिन्न सुविधाओं, परिवहन, ट्रैफिक व्यवस्था और साफ-सफाई के मामले में दिल्ली बहुत पिछड़ी है। अपनी किसी अच्छाई के कारण कम, यह अपने प्रदूषण के मामले में कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में बन जाती है। यमुना की गंदगी के मुद्दे को उठाकर ही भाजपा ने दिल्ली की सत्ता पर कब्जा किया है। यमुना की गंदगी को दूर करने का काम दिल्ली सरकार के लिए उतना ही ऊंचा है जितना गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ को कम करना। मोदी के सामने दिल्ली की इस छवि को संवारने की बहुत बड़ी चुनौती है। गुजरात की गंदगी से बजबजाती नदी साबरमती से शानदार टूरिस्ट स्पॉट अटल फ्रंट बना चुके मोदी से दिल्ली के लोगों को वही उम्मीदें दिल्ली में भी हैं और स्वयं पीएम मोदी भी इस बात को जानते हैं।
छवि बनाने का काम शुरू
भाजपा भी इन चुनौतियों से वाकिफ है। यही कारण है कि शपथ ग्रहण के पहले ही दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने मंत्रिमंडल के साथ यमुना के किनारे पर जाकर यमुना आरती करने जा रही हैं। इसके जरिए वे यह संदेश देने की कोशिश करेंगी कि भाजपा अपने वादों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसकी शुरुआत यमुना से होगी जो दिल्ली के करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ी हुई है।