{"_id":"60811e6b8ebc3e246510dde0","slug":"registration-for-those-over-18-years-of-age-will-start-from-tomorrow-vaccination-will-be-done-from-may-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: 18 साल से ज्यादा उम्र वालों का रजिस्ट्रेशन 24 अप्रैल से, 1 मई से लगेंगे टीके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#LadengeCoronaSe: 18 साल से ज्यादा उम्र वालों का रजिस्ट्रेशन 24 अप्रैल से, 1 मई से लगेंगे टीके
Thu, 22 Apr 2021 12:27 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:27 PM IST
सार
अगले 48 घंटे में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए कोविन प्लैटफॉर्म पर पंजीकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का फैसला लिया है। ऐसे में इस दायरे में आने वाले लोग शनिवार यानी 24 अप्रैल से कोविन ऐप पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अगले 48 घंटे में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए कोविन प्लैटफॉर्म पर पंजीकरण शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि भारत इस वक्त खतरनाक कोरोना महामारी से जूझ रहा है। हालात इतने ज्यादा खराब हो चुके हैं कि पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 3.14 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए।
विज्ञापन