फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   registered a case of sedition against owaisi

ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Jul 2016 09:25 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
एजेंसी/हैदराबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
registered a case of sedition against owaisi
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : pti
एआईएमआईएम के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असादुद्दीन ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिछले दिनों एनआईए द्वारा आईएस के कथित मॉड्यूल में शामिल हैदराबाद के पांच युवकों को गिरफ्तार किए जाने के बाद ओवैसी ने उन्हें कानूनी मदद देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


उनके इसी बयान के आधार पर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। हैदराबाद के एलबी नगर जोन के पुलिस उपायुक्त तफसीर इकबाल ने कहा कि एक निजी शिकायत पर अदालत ने सरूर पुलिस थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था और उसी के अनुरूप धारा 124ए के तहत ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


एक वकील के करुणा सागर ने बृहस्पतिवार को अदालत में याचिका दाखिल कर ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी।

जाकिर का कट्टर समर्थक हूं: अफजाल

registered a case of sedition against owaisi
zakir naik
कौमी एकता दल के मुखिया अफजाल अंसारी ने कहा कि पीएम मोदी के बाद सोशल  नेटवर्किंग साइट पर सबसे अधिक फॉलोवर होने के कारण जाकिर नाईक को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि अगले माह अगस्त में यूपी में सपा, बसपा व  भाजपा से इतर सभी दलों का तीसरा मोर्चा वजूद में आएगा। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को टाउन हाल बापू भवन के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि साजिश के तहत  नाईक के बारे में झूठा प्रचार किया जा रहा है। मीडिया जाकिर के बारे में  जो दिखा रही है, उसमे सच्चाई नहीं है। जाकिर विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जाकिर के कट्टर  समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि जाकिर मोदी से बेहतर हैं। कहा कि जाकिर ने मोदी की  तरह लोगों का कत्लेआम नहीं कराया।

उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव  में कौएद की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगले माह अगस्त में यूपी की राजनीति में तीसरे मोर्चे अस्तित्व में आएगा। उन्होंने कहा कि वह प्रयास कर रहे हैं कि सपा, बसपा व भाजपा को  छोड़कर सभी दलों को एक मंच पर तीसरे मोर्चे के बैनर तले एकत्र किया जाय।  उन्हें पूरा विश्वास हैं कि चाहे कांग्रेस हो या ओवैसी का दल। सभी यूपी की  राजनैतिक परिस्थितियों को देखते हुए एक मंच पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed