{"_id":"5b6c52e34f1c1ba43e8b60e6","slug":"regional-parties-get-22-percent-donations-from-unknown-sources-in-2016-17-adr","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016-17 में क्षेत्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से मिला 22 फीसदी चंदा : एडीआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2016-17 में क्षेत्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से मिला 22 फीसदी चंदा : एडीआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की 29 क्षेत्रीय दलों को 2016-17 के दौरान अज्ञात स्रोतों से कुल 22 फीसदी (77 करोड़ रुपये) चंदा प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्हें कुल 347.74 करोड़ रुपये की आय हुई। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इन दलों को ज्ञात स्रोतों से कुल 91.29 करोड़ रुपये का चंदा मिला।
विज्ञापन
यह क्षेत्रीय दलों की कुल आय का 26.25 प्रतिशत बैठता है। इनके अलावा अन्य ज्ञात स्रोतों से 179.37 करोड़ रुपये यानी कुल आय का 51.58 फीसदी प्राप्त हुआ। आय के अन्य ज्ञात स्रोतों में संपत्तियों की बिक्री, सदस्यता शुल्क, बैंकों से प्राप्त ब्याज, पुस्तकों आदि की बिक्री, पार्टी शुल्क आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विश्लेषण के लिए शुरुआत में 37 क्षेत्रीय पार्टियां शामिल की गईं थीं जिनमें से महज 29 ने आयकर रिटर्न और योगदान रिपोर्ट दायर की। अज्ञात स्रोतों से प्राप्त कुल आय का 98.61 फीसदी यानी 76 करोड़ रुपये स्वैच्छिक योगदान के जरिए मिला। इन क्षेत्रीय दलों ने कूपनों की बिक्री से 65.60 लाख रुपये प्राप्त किये तथा उनकी अन्य आय 41.80 लाख रुपये रही।
विज्ञापन