फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Regarding migrant laborers Priyanka Gandhi said We cannot blame the one who returns home

प्रवासी मजदूरों पर बोलीं प्रियंका- घर लौटने वाले को हम दोषी नहीं ठहरा सकते

Sun, 19 Apr 2020 02:41 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 19 Apr 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Regarding migrant laborers Priyanka Gandhi said We cannot blame the one who returns home
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने वीडियो संदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए भावुक अपील की है। प्रियंका गांधी ने वीडियो में कहा है कि कई दिनों से जो यूपी के प्रवासी मजदूर अलग-अलग प्रदेशों में फंसे हुए हैं, उनसे मैं बात कर रही हूं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


प्रियंका ने कहा,  'मैंने राजस्थान दिल्ली, सूरत, इंदौर भोपाल, मुंबई और अन्य प्रदेशों में फंसे हुए लोगों से बात की। मजदूरी करने के लिए ये अलग-अलग शहरों में गए। लॉकडाउन हुआ, मजदूरी बंद हो गई, इसके बाद उनके घर का राशन भी खत्म हो गया। अब छह-छह, आठ-आठ लोग एक ही कमरे में बंद हैं। राशन मिल नहीं रहा है, वो बहुत ही घबराए हुए हैं और किसी भी तरह से अपने गांव घर जाना चाहते हैं। अगर वो अपने घर लौटना चाहते हैं, तो हम उन्हें दोषी नहीं ठहरा सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें इनकी समस्या का हल खोजने की कोशिश करनी चाहिए। यह सबकी जिम्मेदारी है, मेरी है, आपकी है और हर सरकार की है। यूपी के हर एक मजदूर की जिम्मेदारी चाहे वे कहीं भी हो, किसी भी प्रदेश में हो, किसी भी देश में हो, वह यूपी सरकार की जिम्मेदारी है। हम उनको इस तरह से नहीं छोड़ सकते।

प्रियंका ने कहा कि मैं यूपी सरकार को बधाई देना चाहती हूं कि कोटा से आप छात्रों को घर ले आए, लेकिन ये मजदूर भी तो आपके ही हैं, ये भी हमारे हैं। उनके भी परिवार के लोग परेशान हैं। उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है और हम उन्हें घर नहीं ला पा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि मैं आग्रह करना चाहती हूं कि एक हेल्पलाइन जारी किया जाए ताकि ये अपनी समस्याओं को बता पाएं और दूसरी सरकारों से इन्हें मदद मिल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed