फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Regarding chintan shivir shashi tharoor said that it is an exercise to strengthen the party

चिंतन शिविर: थरूर बोले- यह पार्टी को मजबूत करने का अभ्यास, सलाहकार समूह से अनुभवी नेताओं को होगा लाभ

Wed, 18 May 2022 05:35 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 May 2022 05:35 PM IST
सार

उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिवर को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि यह पार्टी को मजबूत करने का अभ्यास था। इस दौरान देश के सामने खड़ी चुनौतियों पर विचार विमर्श करने के लिए गठित समिति में खुलकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Regarding chintan shivir shashi tharoor said that it is an exercise to strengthen the party
शशि थरूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ये पार्टी को मजबूत करने के लिए एक तरह की एक्सरसाइज है। उन्होंने बताया कि इस दौरान देश के सामने खड़ी चुनौतियों पर विचार विमर्श करने के लिए गठित समिति में खुलकर चर्चा हुई।

विज्ञापन


शशि थरूर ने कहा कि चिंतन शिवर में पार्टी के संसदीय बोर्ड को गठित करने की मांग को पूरा किया गया। हमने संसदीय बोर्ड के पुनरूद्धार और कार्यसमिति के चुनाव का प्रस्ताव रखा। हमने नए सिरे से आवाज उठाई। जिसपर अंतिम निर्णय हमेशा नेतृत्व के पास रहेगा।
विज्ञापन

 
उदयपुर में 13-15 मई के विचार-मंथन सत्र के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति से तैयार एक सलाहकार समूह की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक निर्णय लेने वाली संस्था नहीं है और इससे उन्हें वरिष्ठ सहयोगियों के विशाल अनुभव का लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में हुई चर्चा का जिक्र करते हुए थरूर ने कहा, हवा में बदलाव की काफी चर्चा के बीच रचनात्मक भावना से गंभीर चर्चा हुई। लेकिन यह देखना बाकी है कि हमारा कितना उद्देशय पूरा होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी के मुद्दे पर उनकी जानकारी के अनुसार चर्चा नहीं हुई। लेकिन इसमे संदेह नहीं है कि राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के पसंदीदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed