{"_id":"623ab69d8cfc9437f1308c4c","slug":"refusal-to-admit-lalu-yadav-in-aiims-rjd-chief-will-return-to-ranchi-brought-to-delhi-after-kidney-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव की तबीयत फिर बिगड़ी : पहले दिल्ली AIIMS ने भर्ती करने से किया इनकार, एयरपोर्ट से फिर ले गए एम्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लालू यादव की तबीयत फिर बिगड़ी : पहले दिल्ली AIIMS ने भर्ती करने से किया इनकार, एयरपोर्ट से फिर ले गए एम्स
Wed, 23 Mar 2022 01:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:34 PM IST
सार
चारा घोटाले से जुड़े मामले में पांच साल की सजा काट रहे यादव को अब पुन: रांची के रिम्स ले जाया जाएग। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एम्स के डॉक्टरों ने उनके शरीर में वह समस्या नहीं पाई है, जिसे बताकर उन्हें दिल्ली लाया गया था।
विज्ञापन
लालू यादव
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद प्रमुख लालू यादव की तबीयत बुधवार दोपहर फिर बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार रात दिल्ली एम्स लाया गया था। वहां रातभर आकस्मिक वार्ड में रखने के बाद अल सुबह छुट्टी दे दी गई थी। पुन: रांची ले जाए जाने के दौरान उनकी तबीयत फिर बिगड़ी तो उन्हें वापस एम्स लाया गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि लालू यादव को बुधवार को रांची ले जाया जा रहा था, उसी वक्त उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूत्रों ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर 12.30 बजे पुन: एम्स लाया गया। वहां पांच डाक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। उनकी किडनी बहुत कम काम कर रही है। उन्हें एम्स के आकस्मिक वार्ड में रखा गया है। चारा घोटाले से जुड़े मामले में पांच साल की सजा काट रहे यादव को मंगलवार रात एम्स के आकस्मिक वार्ड में रखा गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
विज्ञापन
बिहार के पूर्व सीएम 73 वर्षीय लालू यादव को मंगलवार रात 9 बजे रांची से दिल्ली एम्स लाया गया था। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें हालत बिगड़ने पर एम्स रेफर किया था। यादव को सीबीआई की एक विशेष कोर्ट ने 21 फरवरी को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषालय मामले में पांच साल की जेल व 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उन्हें कोषालय को 139 करोड़ की चपत लगाने का दोषी माना गया है।
विज्ञापन
जेल में बंद राजद प्रमुख गुर्दे की समस्या सहित कई बीमारियों से पीड़ित है। रिम्स के डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम के प्रमुख डॉ. विद्यापति ने मंगलवार को कहा था कि यादव का क्रिएटिनिन लेवल बढ़कर 4.6 हो गया है, जो पहले 3.5 था। ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। शुगर लेवल 150 और 200 मिलीग्राम / डीएल के बीच है। उनकी किडनी 15-20 फीसदी क्षमता से काम कर रही है। इसी आधार पर उन्हें दिल्ली एम्स भेजा गया था।