फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Referring to Vikas Dubey in the Supreme Court, the Chief Justice said, Dubey as dangerous, will not get bail

SC में विकास का जिक्र कर मुख्य न्यायाधीश ने कहा- तुम दुबे जैसे खतरनाक हो, नहीं मिलेगी जमानत

Tue, 28 Jul 2020 03:02 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 28 Jul 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Referring to Vikas Dubey in the Supreme Court, the Chief Justice said, Dubey as dangerous, will not get bail
विकास दुबे - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध और अपराधियों पर बात करते हुए सख्त टिप्पणी की है। दरअसल, एक अपराधी जिसपर आठ आपराधिक मामले दर्ज थे, उसको सुप्रीम कोर्ट  ने सुनवाई के बाद जमानत देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने अपराधी से कहा कि तुम खतरनाक आदमी हो, इसलिए तुम्हें जमानत नहीं दी जा सकती है। अदालत ने यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों को दी जाने वाली जमानत के चलते उत्तर प्रदेश सरकार अभी भी परेशान है। अदालत ने आगे कहा कि विकास दुबे को जमानत दी गई, लेकिन उसने इसके बाद क्या किया, ये सभी ने देखा है। 
विज्ञापन



दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में एक अपराधी जिसपर आठ मामले दर्ज थे, उसने जमानत के लिए अदालत से गुहार लगाई थी। लेकिन अदालत ने उसे यह कहते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी कि तुम खतरनाक आदमी हो, इसलिए तुम्हें जमानत नहीं दी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में बढ़ रहे अपराधों से राज्य सरकार खासा परेशान है। फिर, अदालत ने विकास दुबे का जिक्र करते हुए अदालत ने कहा कि 64 आपराधिक मामलों वाले एक अपराधी को जमानत दी थी, लेकिन सबने देखा कि उस अपराधी ने क्या किया। 

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को दबिश देने गई पुलिस की टीम पर साथियों के साथ हमला कर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया गया। उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। 


बता दें कि, गिरफ्तारी के बाद दुबे को कानपुर लाया जा रहा था, तभी रास्ते में एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। इसके बाद दुबे ने पुलिस कर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed