फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Redraw Indian map which shows POK and Gilgit Baltistan said Union Minister Jitendra Singh

दोबारा बनाया जाए भारत का नक्शा, गिलगित-बालटिस्तान को दिखाओ भारत का हिस्सा: केंद्रीय मंत्री

Wed, 28 Aug 2019 10:52 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 28 Aug 2019 10:52 AM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने भारतीय मानचित्र को एक बार फिर बनाने की बात कही। 
  • जिसमें पीओके ही नहीं बल्कि गिलगित-बालटिस्तान भी शामिल हों।  

विज्ञापन
Redraw Indian map which shows POK and Gilgit Baltistan said Union Minister Jitendra Singh
केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह - फोटो : File Photo

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय नक्शे को एक बार फिर बनाया जाना चाहिए। जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) ही नहीं बल्कि गिलगित-बालटिस्तान भी शामिल हों। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "जब हम अपनी सीमाओं की बात करते हैं, तो वे हमारी सीमाएं नहीं हैं। हमारी सीमाएं उनसे बहुत आगे हैं। मैं कहता हूं, जब हम भारतीय मानचित्र को दोबारा बनाएं, तो हमें उसमें ना केवल पीओके बल्कि गिलगित-बालटिस्तान को भी शामिल करना चाहिए।" 

विज्ञापन


इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 के खंड दो और खंड तीन के हटने के बाद संसद में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में पीओके और अक्साई चीन भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थित गांवों में केंद्र की योजनाओं और परियोजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम विपरीत विचारधारा वाले लोगों के साथ आएंगे और वाद-विवाद करेंगे। सिंह ने कहा कि ये शोध का विषय है कि कश्मीर के लोग उनकी सुरक्षा कर रहे जवानों को ही भला-बुरा कह रहे हैं? हम आज इसपर सवाल करने की स्थिति में हैं। हम क्यों अपने संसाधन ऐसे लोगों पर बर्बाद क्यों कर रहे हैं जो देश के दुश्मन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सिंह ने कहा था कि पीओके को आजाद कराने और भारत में शामिल करने का समय आ गया है। जिसमें संसद की भी पूरी रजामंदी है। हम भाग्याशाली हैं कि हमने अनुच्छेद 370 को खत्म करते हुए देखा है। इसके लिए हमारी तीन पीढ़ियों ने बलिदान दिया है। हमें अब इस ऐतिहासिक कदम के बाद सकारात्मक सोच के साथ काम करना होगा। साथ ही गैर कानूनी तरीके से अधिकृत पीओके को आजाद कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed