फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Red Shield Assam Badminton Tournament started in Tinsukia, Assam

Badminton Tournament: असम के तिनसुकिया में शुरू हुआ रेड शील्ड असम बैडमिंटन टूर्नामेंट, निखरेगी प्रतिभा

Sat, 19 Oct 2024 07:31 AM IST
शिव शुक्ला एन. अर्जुन, तिनसुकिया
एन. अर्जुन, तिनसुकिया Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 19 Oct 2024 07:31 AM IST
सार

भारतीय सेना की इस पहल का उद्देश्य न केवल फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी उभारना भी ताकि युवा खिलाड़ियों को चमकने का अवसर मिले।

विज्ञापन
Red Shield Assam Badminton Tournament started in Tinsukia, Assam
रेड शील्ड असम बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुप्रतीक्षित रेड शील्ड असम बैडमिंटन टूर्नामेंट शुक्रवार को ऊपरी असम के तिनसुकिया में औपचारिक रूप से शुरू हुआ। यह टूर्नामेंट भारतीय सेना द्वारा असम बैडमिंटन संघ के सहयोग से आयोजित किया गया है। यह भारतीय सेना के ऑपरेशन सद्भावना कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारना है। भारतीय सेना और सिविल प्रशासन के कई गणमान्य व्यक्तित्व इसके साक्षी बने।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट में दो श्रेणियों अंडर 15 लड़के और लड़कियां, और अंडर-19 लड़के और लड़कियों में प्रतिस्पर्धा की जा रही है, जो असम के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करती है। प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं के लिए 50,000 रुपये और उपविजेताओं के लिए 25,000 रुपए का प्राइज पूल है।
विज्ञापन


भारतीय सेना की इस पहल का उद्देश्य न केवल फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी उभारना भी ताकि युवा खिलाड़ियों को चमकने का अवसर मिले। मैच 18 से 21 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे, और स्थानीय समुदाय को इन प्रतिभाशाली एथलीटों का समर्थन करने के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed