फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rebel MLA claims Arjun Khotkar will also join Eknath Shinde faction big update on Maharashtra cabinet expansio

Shiv Sena Crisis: बागी विधायक का दावा- अर्जुन खोतकर भी शिंदे गुट में आएंगे, कैबिनेट विस्तार पर आया बड़ा अपडेट

Fri, 29 Jul 2022 06:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Jul 2022 06:22 PM IST
सार

सत्तार ने दावा किया कि खोतकर के साथ ही स्थानीय बाजार समिति के कई सदस्य, पूर्व पार्षद भी शिंदे खेमे में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Rebel MLA claims Arjun Khotkar will also join Eknath Shinde faction big update on Maharashtra cabinet expansio
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis and cm eknath shinde - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की सियासत से एक बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि शिवसेना के एक बागी विधायक ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना के उपनेता अर्जुन खोतकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होंगे। इसके लिए उन्होंने 31 जुलाई की तारीख तय की है। यह दावा पूर्व मंत्री एवं औरंगाबाद जिले की सिल्लोड सीट से विधायक अब्दुल सत्तार ने किया है।

विज्ञापन


दरअसल, जालना जिले से जुड़े खोतकर 2014-19 के दौरान देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे। हाल में उन्हें पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिवसेना का उपनेता नियुक्त किया था। सत्तार ने दावा किया कि खोतकर के साथ ही स्थानीय बाजार समिति के कई सदस्य, पूर्व पार्षद भी शिंदे खेमे में शामिल होंगे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भतीजे निहार ठाकरे ने शिंदे से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान निहार ने शिंदे को समर्थन देने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच खबर है कि शिंदे सरकार के नए मंत्रिमंडल पर अंतिम फैसला ले लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में भाजपा और शिंदे गुट में 65-35 प्रतिशत का फॉर्मूला तय हुआ है। निर्दलीयों को भी मंत्री पद दिया जा सकता है। संभावना है कि नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 24 या 25 और शिंदे गुट से 15 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed