फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Reality is exact opposite:" Congress' Jairam Ramesh on BJP's "400 paar" slogan for LS polls

Lok Sabha Election: 'हकीकत इसके ठीक विपरीत है...', भाजपा के '400 पार' नारे पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

Tue, 09 Apr 2024 04:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 09 Apr 2024 04:43 PM IST
सार

Lok Sabha Election: कांग्रेस नेता जयराम रमेशन ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 400 पार का लक्ष्य तय करना और नारा देना आसान है। लेकिन वास्तविकता इसके ठीक विपरीत है। 

विज्ञापन
"Reality is exact opposite:" Congress' Jairam Ramesh on BJP's "400 paar" slogan for LS polls
जयराम रमेश। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए जैसे-जैसे दिन करीब आ रहे हैं, सियासी दलों के नेता एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  के 400 पार के नारे पर तंज कसा और कहा कि पिछले चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी के परिणाम ठीक विपरीत साबित हुए हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने हासिल किया था 400 पार का लक्ष्य
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का लक्ष्य इन चुनावों में 400 से ज्यादा सीट (कुल 543 में से) जीतना है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत के इतिहास में केवल एक बार 1984 में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा यह लक्ष्य हासिल किया गया। उन्होंने कहा, एक लक्ष्य तय करना और नारा देना आसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम ने पिछले चुनाव परिणामों का दिया हवाला
उन्होंने कहा 2017 के गुजरात चुनाव में भाजपा ने 150 पार का नारा दिया था, लेकिन 99 सीट हासिल कीं। 2018 के छत्तीसगढ़ चुनाव में 50 पार का नारा था, लेकिन केवल 15 सीट सुरक्षित कर पाई। 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का 65 पार का नारा था, लेकिन 25 सीट मिलीं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 45 पार का नारा था, लेकन 8 सीट मिलीं। 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 118 पार का नारा था, लेकिन 4 सीट ही हासिल कीं। पार-पार का नारा देना आसान है। लेकिन हकीकत इसके ठीक विपरीत है। 

विज्ञापन

2019 के आम चुनाव में भाजपा ने रखा था 300 पार का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीट और अपने दम पर 370 सीट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। 2019 में आम चुनाव में भाजपा ने अबकी बार 300 पार का लक्ष्य तय किया था। पांच साल  बाद उसने इस लक्ष्य को बढ़ा दिया है और अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी ने अपने दम पर 303 लोकसभा सीट पर कब्जा किया और अपने सहयोगियों के साथ 353 सीट पर जीत दर्ज की। हालांकि, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य दलों ने आरोप लगाया है कि भाजपा संसद के निचले सदन में दो तिहाई बहुमत हासिल करना चाहती है, क्योंकि वह संविधान को बदलना चाहती है। 

'कांग्रेस के पास तीन सुपर-स्टार प्रचारक'
जयराम रमेश ने आगामी आम चुनावों के लिए कांग्रेस की योजना के बार में बात की। उन्होंने कहा, हमने घर-घर गारंटी पहल शुरू की है। हम घरों में आठठ करोड़ गारंटी कार्ड बांट रहे हैं। (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रचार कर रहे हैं। हमारे पास तीन सुपर-स्टार प्रचारक हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी विभिन्न राज्यों में प्रचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed