फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Read the Good news in amarujala.com

खुशखबर : व्यापार, सम्मान, विदेश यात्रा और खेल जगत से जुड़ी पढ़िए सकारात्मक खबरें

Sun, 02 Sep 2018 02:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
Read the Good news in amarujala.com
good news - फोटो : Amar Ujala

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, पहली तिमाही में जीडीपी हुई 8.2 फीसदी

विज्ञापन

वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही की विकास दर के मोर्चे पर सरकार के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पहली तिमाही में विकास दर 8.2 फीसदी रही है। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ग्रॉस वेल्यू एडेड ग्रोथ रेट 8 प्रतिशत रही।

बता दें कि 2017 के आखिरी तिमाही में विकास दर 7.7 थी, जबकि एक साल पहले समान अवधि के दौरान ये आंकड़ा 5.6 फीसदी रहा था। जीडीपी ग्रोथ का सबसे अधिक फायदा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में देखने को मिला। अक्टूबर में होने वाली मौद्रिक नीति की बैठक में यह आंकड़े काफी अहम होंगे।
विज्ञापन


 

59 देशों ने भारतीयों को दी वीजा ऑन अराइवल की सुविधा

Read the Good news in amarujala.com
false visa applications

एक तरफ अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है तो वहीं अब विदेश घूमने वाले भारतियों के लिए भी एक खुशखबरी है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को पहले कई देशों में वीजा को लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब कई देशों ने वीजा के नियमों में बदलाव किए हैं। 

जिनसे भारतीय पासपोर्ट धारकों को काफी राहत मिली है। अब 59 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल या बिना वीजा के यात्रा करने की सहूलियत दे रहे हैं। इन देशो में ओमान, फ्रांस और जापान जैसे देश शामिल हैं।


 

दो भारतीयों सोनम वांगचुक और भरत वाटवानी को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

Read the Good news in amarujala.com
रेमम मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारत वाटवानी व सोनम वांगचुक।

एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाने वाला रेमम मैग्सेसे पुरस्कार इस बार कुल छह लोगों को दिया गया है जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सड़कों पर मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए काम करने वाले मनोचिकित्सक 'भारत वाटवानी' को दिया गया।

वहीं आर्थिक प्रगति के लिए विज्ञान और संस्कृति को रचनात्मक रूप से काम में लाकर लद्दाखी युवकों की जिंदगियां बदलने वाले 'सोनम वांगचुक' को 2018 का प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया। 



 
विज्ञापन

पता चल जाएगा भूकंप के बाद झटके कहां-कहां आएंगे

Read the Good news in amarujala.com
Earthquake

भारत में भूकंप के झटकों से भयावह स्थिति पैदा हो जाती है। अभी ये अनुमान लगाना संभव नहीं है कि भूकंप कब आएगा, मगर अब कम से कम भूकंप के बाद आने वाले झटकों के टार्गेट एरिया के बारे में पता लगाया जा सकेगा। भूकंप के बाद के हालात में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) बड़ी भूमिका निभा सकता है।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक और गूगल मिलकर एक AI सिस्टम पर काम कर रहे हैं, जिससे दुनियाभर में भूकंप के डेटाबेस का विश्लेषण किया जा सके। दरअसल, इस डेटाबेस के जरिए ये अनुमान लगाया जाएगा कि भूकंप के बाद झटके कहां आ सकते हैं। आफ्टरशॉक्स के बारे में जानकारी मिलने से आपातकालीन सेवाओं की शुरुआत और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने को लेकर प्लान तैयार करने में काफी मदद मिल सकती है। 

एशियन गेम्स 2018 : अमित ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण

Read the Good news in amarujala.com
एशियन गेम्स 2018

एशियाड में भारतीय खिलाड़ी सोने-चांदी की बरसात कर रहे हैं। एशियन गेम्स के 14वें दिन शनिवार को मुक्केबाजी के 49 किग्रा भार वर्ग में अमित पंघाल ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं, ब्रिज में प्रणब बर्धन (60 साल) और शिबनाथ सरकार (56) की जोड़ी ने मेन्स पेयर स्पर्धा में गोल्ड दिलाया। वहीं भारतीय महिला स्क्वॉश ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed