{"_id":"59c53dda4f1c1b8b688b6034","slug":"rdso-rajbhasha-committee-encouraged-working-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":" ज्यादा से ज्यादा हिंदी में काम करें कर्मचारीः आरडीएसओ राजभाषा समिति ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ज्यादा से ज्यादा हिंदी में काम करें कर्मचारीः आरडीएसओ राजभाषा समिति
amarujala.com, Presented by:- विकास कुमार
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
rdso
- फोटो : File Photo
हिंदी दिवस के मौके पर अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक हिंदी सप्ताह मनाया गया। इस दौरान 15 सितंबर को तकनीकी हिंदी संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के 2 अधिकारियों और 7 कर्मचारियों ने 'तकनीकी पत्र' पेश किए। इस संगोष्ठी में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
हिंदी सप्ताह के अंतिम दिन 20 सितंबर को संगठन के नए ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरडीएसओ के महानिदेशक एम हुसैन ने कई प्रतियोगिताओं के विजेता और राजभाषा में प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्य करने वालों कर्मिकों को पुरस्कार दिए और विभाग को बधाई दी।
विज्ञापन
राजभाषा हिंदी में काम करने के लिए 'सामूहिक पुरस्कार योजना' के तहत दिए जा रहे पुरस्कार में संगठन के वित्त एवं लेखा निदेशालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं परीक्षण निदेशालय ने दूसरा और संगठन के मनो-तकनीकी निदेशालय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
हिंदी सप्ताह के शुरुआत में 14 सितंबर को राजभाषा प्रदर्शनी में संगठन के 8 निदेशालयों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए थे, जिनमें राजभाषा में किए गए कार्यों का प्रदर्शन किया गया था। हिंदी सप्ताह समापन समारोह के मौके पर 20 सितंबर को ललित कला समिति आरडीएसओ ने 'दरोगा जी चोरी हो गयी' नाटक का मंचन किया गया जिसका निर्देशन एच. एस. अवस्थी ने किया।
संगठन के इस आयोजन का मकसद अपने कर्मचारियों को अधिक से अधिक हिंदी में काम किए जाने पर जोर देना था। इस मौके पर मुख्य राजभाषा अधिकारी शैलेन्द्र कपिल ने कहा कि कर्मचारियों को अधिक से अधिक विभागीय दैनिक कार्य राजभाषा हिंदी में करने पर जोर देना चाहिए।