फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI will launch Rs 12,000 crore cash in the market tomorrow

कल बाजार में 12 हजार करोड़ रुपये की नकदी उतारेगा आरबीआई

Wed, 31 Oct 2018 04:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 31 Oct 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
RBI will launch Rs 12,000 crore cash in the market tomorrow

बाजार में नकदी संकट की चर्चा के बीच आरबीआई ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 1 नवंबर को अर्थव्यवस्था में करीब 12 हजार करोड़ रुपये की नकदी उतारेगा। यह नकदी सरकारी सिक्योरिटीज की खरीदारी के जरिए बाजार में उतारी जाएगी। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह केंद्रीय बैंक ने नवंबर महीने के दौरान बाजार में सरकारी सिक्योरिटीज की खरीदारी के जरिए करीब 40 हजार करोड़ रुपये की नकदी उतारने की घोषणा की थी, जिससे त्योहारी सीजन में नकदी की मांग को पूरा किया जा सके। मंगलवार को केंद्रीय बैंक की तरफ से की गई घोषणा को इसी के तहत माना जा रहा है।

विज्ञापन

आरबीआई ने नकारी थी देश में नकदी संकट होने की बात

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने दावा किया था कि देश के किसी भी क्षेत्र में नकदी संकट नहीं है। उन्होंने कहा था कि बहुत नकदी की अनुपलब्धता यदि होती भी है तो यह उतने गंभीर स्तर पर नहीं है, जितनी प्रचारित की जा रही है। पटेल ने यह दावा मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली एफएसडीसी की उच्च स्तरीय बैठक में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed