{"_id":"5841b5a34f1c1b626bde6e2e","slug":"rbi-suspend-27-officials-of-govt-bank-over-anomallies","type":"story","status":"publish","title_hn":"#नोटबंदी: सरकारी बैंकों के 27 वरिष्ठ अधिकारी बर्खास्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
#नोटबंदी: सरकारी बैंकों के 27 वरिष्ठ अधिकारी बर्खास्त
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद अनियमितता के आरोप में अब तक विभिन्न सरकारी बैंकों के 27 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, जबकि छह अन्य का तबादला किया गया है। बर्खास्तगी की यह कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाने और नए नोट जब्त किए जाने के बीच की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बंगलूरू में दो कारोबारियों के पास से 5.7 करोड़ रुपये के नए नोट जब्त किए गए हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुछ बैंक अधिकारियों द्वारा आरबीआई के निर्देशों का उल्लंघन कर लेन-देन करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
इस तरह के मामलों में कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के 27 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा छह अधिकारियों का तबादला गैर संवेदनशील पदों पर कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि पारदर्शी तरीके से लेन-देन सुनिश्चित करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। अनियमितता पर लगाम लगाने के लिए किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन