फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI launches mobile app offering access to Indian economic, financial data News In Hindi

RBI: आरबीआई ने लॉन्च किया 'आरबीडाटा' ऐप, 11,000 से ज्यादा भारत के आर्थिक आंकड़े एक क्लिक पर

Tue, 18 Feb 2025 10:44 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 18 Feb 2025 10:44 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को एक नया मोबाइल एप्लिकेशन 'आरबीडाटा' लॉन्च किया है। इसके माध्यम से भारतीय आर्थिक आंकड़ों को एक उपयोगकर्ता के लिए फ्रैंडली और आकर्षक रूप में प्रस्तुत करता है। उपयोगकर्ता इस ऐप के माध्यम से अलग-अलग प्रकार के डेटा को ग्राफ़ और चार्ट के रूप में देख सकते हैं।

विज्ञापन
RBI launches mobile app offering access to Indian economic, financial data News In Hindi
आरबीआई - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को एक नया मोबाइल एप्लिकेशन 'आरबीडाटा' लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ों को सरल और आकर्षक तरीके से उपलब्ध कराना है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से अब उपयोगकर्ता भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े 11,000 से अधिक विभिन्न श्रृंखलाओं के आर्थिक आंकड़े देख सकते हैं।

विज्ञापन

आरबीआई ने जारी की विज्ञप्ति
आरबीआई द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, यह मोबाइल ऐप भारतीय आर्थिक आंकड़ों को एक उपयोगकर्ता के लिए फ्रैंडली और आकर्षक रूप में प्रस्तुत करता है। उपयोगकर्ता इस ऐप के माध्यम से अलग-अलग प्रकार के डेटा को ग्राफ़ और चार्ट के रूप में देख सकते हैं। इसके अलावा, वे इन आंकड़ों को विश्लेषण के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। बता दें कि इस ऐप में आंकड़ों के स्रोत, माप की इकाई, आवृत्ति और हालिया अपडेट जैसी जानकारियां भी दी गई हैं, जिससे उपयोगकर्ता को डेटा की पूरी जानकारी मिल सके।

विज्ञापन

एक महत्वपूर्ण फीचर पर एक नजर
जारी विज्ञाप्ति में बताया गया कि 'आरबीडाटा' ऐप का एक महत्वपूर्ण फीचर इसका 'बैंकिंग आउटलेट' सेक्शन है, जो उपयोगकर्ताओं को उनके स्थान के 20 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं को खोजने में मदद करेगा। इसके साथ ही, ऐप 'सार्क फाइनेंस' के माध्यम से सार्क देशों (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) के बारे में भी डेटा प्रदान करेगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को अन्य सार्क देशों की आर्थिक जानकारी भी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों के लिए उपयोगी, समझिए कैसे
विज्ञप्ति में आगे बताया गया कि यह ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था का व्यापक दृष्टिकोण देने के लिए विभिन्न प्रकार के आंकड़े उपलब्ध कराता है, जिससे यह शोधकर्ताओं, छात्रों और सामान्य नागरिकों के लिए उपयोगी होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (DBIE) पोर्टल तक त्वरित पहुंच प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता आसानी से भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित आंकड़ों की तलाश कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस ऐप का उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी जानकारी को अधिक व्यापक और सुलभ बनाना है, ताकि हर किसी को इसके आंकड़ों तक आसान पहुंच मिल सके और वह आर्थिक संदर्भ में जानकारी प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed