{"_id":"638d491b19ebdf4de3637c10","slug":"rbi-increase-the-repo-rate-by-0-35-percent-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: रेपो दर 0.35 फीसदी तक बढ़ा सकता है आरबीआई, आज से शुरू हो रही मौद्रिक नीति समिति की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RBI: रेपो दर 0.35 फीसदी तक बढ़ा सकता है आरबीआई, आज से शुरू हो रही मौद्रिक नीति समिति की बैठक
Mon, 05 Dec 2022 06:57 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:57 AM IST
सार
घरेलू कारकों के अलावा आरबीआई नीतिगत दर में वृद्धि को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का अनुसरण कर सकता है। फेडरल रिजर्व ने इस माह के अंत में दरों में कुछ कम वृद्धि का संकेत दिया है।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
- फोटो : Social media
विस्तार
खुदरा महंगाई में नरमी के संकेतों और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने की जरूरत को देखते हुए आरबीआई सोमवार से शुरू हो रही मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो दर में 0.25 से 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। तीन दिवसीय एमपीसी बैठक के नतीजे 7 दिसंबर यानी बुधवार को आएंगे। केंद्रीय बैंक इस साल मई से अब तक रेपो दर में 1.90% की वृद्धि कर चुका है। इसके बावजूद खुदरा महंगाई जनवरी से ही 6% के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है।
घरेलू कारकों के अलावा आरबीआई नीतिगत दर में वृद्धि को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का अनुसरण कर सकता है। फेडरल रिजर्व ने इस माह के अंत में दरों में कुछ कम वृद्धि का संकेत दिया है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च में मुख्य अर्थशास्त्री डीके पंत ने कहा, महंगाई घटने की उम्मीद है। हालांकि, इस तिमाही में यह 6 फीसदी के ऊपर ही रहेगी। ऐसे में आरबीआई दिसंबर, की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर 0.25 फीसदी बढ़ा सकता है।
1.90% रेपो दर बढ़ा चुका है केंद्रीय बैंक इस साल मई से अब तक
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, इस बार दरों में 0.25 से 0.35 फीसदी तक ही वृद्धि होगी। अनुमान है कि रेपो दर इस वित्त वर्ष में 6.5% पर पहुंच जाएगी। यानी फरवरी में एक और वृद्धि देखने को मिलेगी। कोटक महिंद्रा बैंक के शांति एकंबरम ने कहा, केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व जैसे नरम रुख अपना सकता है।