{"_id":"58441e264f1c1be021a861e6","slug":"rbi-governor-urjit-patel-gets-rs-2-lakh-a-month-pay-no-support-staff-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपये है आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का वेतन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दो लाख रुपये है आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का वेतन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Dec 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल का वेतन दो लाख रुपये से कुछ ज्यादा है और उन्हें घर के लिए कोई सहायक कर्मचारी नहीं दिया गया है। इस बात की जानकारी आरबीआई ने सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में दी।
रिजर्व बैंक ने बताया है कि पटेल ने सितंबर में गवर्नर का पद ग्रहण किया था और अभी वह मुंबई में डिप्टी गवर्नर के तौर पर आवंटित फ्लैट में ही रह रहे हैं। आरबीआई ने कहा है कि मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल को उनके आवास पर कोई भी सहायक कर्मचारी नहीं दिया गया है। उन्हें दो कार और दो ड्राइवर दिए गए हैं। बैंक से पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और मौजूदा गवर्नर पटेल को दिए जाने वाले वेतन इत्यादि की जानकारी मांगी गई थी।
अक्तूबर में पटेल को पहली बार पूरे माह का वेतन दिया गया और उन्हें 2.09 लाख रुपये वेतन मिला था। अगस्त में राजन को भी यही वेतन दिया गया था। उन्होंने चार सितंबर को पद छोड़ा था, तो इन चार दिनों का अतिरिक्त वेतन उन्हें 27,933 रुपये दिया गया था।
विज्ञापन
राजन ने 5 सितंबर 2013 को 1.69 लाख रुपये के वेतन पर आरबीआई गवर्नर का पद ग्रहण किया था। बाद में 2014 में उनका वेतन बढ़ाकर 1.78 लाख रुपये और 2015 में 1.87 लाख रुपये किया गया था। इसी साल जनवरी में उनका वेतन 2.04 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.09 लाख रुपये किया गया था।
रिजर्व बैंक ने बताया है कि राजन को तीन कार और चार ड्राइवर दिए गए थे। इसके अलावा उन्हें बैंक की ओर से मुंबई में एक बंगला दिया गया था, जहां एक केयरटेकर और नौ रख-रखाव कर्मी सहायक कर्मचारी के तौर पर दिए गए थे। केंद्र सरकार ने हाल ही में पटेल की नियुक्ति की जानकारी के कागजात सार्वजनिक करने से मना कर दिया था। उसने कहा था कि ये ‘मंत्रिमंडल की बैठक के दस्तावेज’ हैं।