फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI Governor Shaktikanta Das receives award A+ ranking in Global Finance Central Banker Report Card 2023

Shaktikanta Das: आरबीआई गवर्नर दास को सम्मान, ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड में मिली A+ रैंक

Sun, 15 Oct 2023 12:32 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 12:32 AM IST
सार

पुरस्कार की घोषणा के बाद, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से सराहना मिली। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को बधाई।

विज्ञापन
RBI Governor Shaktikanta Das receives award A+ ranking in Global Finance Central Banker Report Card 2023
शक्तिकांत दास पुरस्कृत - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2023 में 'A+' रैंक हासिल की, इसके लिए उन्हें शनिवार को मोरक्को के माराकेश शहर में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


यह पुरस्कार उन केंद्रीय बैंक के गवर्नरों को मान्यता देता है, जिनकी रणनीतियों ने बैंकिंग क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है।

आरबीआई ने एक्स पर एक पोस्ट में गवर्नर शक्तिकांत दास की पुरस्कार लेते हुए तस्वीर साझा करते हुए ये जानकारी दी। बता दें, कि पुरस्कारों की घोषणा सितंबर महीने में की गई थी।
विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ, दो अन्य केंद्रीय बैंकरों- स्विट्जरलैंड के थॉमस जे. जॉर्डन और वियतनाम के गुयेन थी होंग ने ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में 'ए+' ग्रेड अर्जित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने दी थी बधाई
पुरस्कार की सितंबर में घोषणा के बाद, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से सराहना मिली। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को बधाई। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है, जो वैश्विक मंच पर हमारे वित्तीय नेतृत्व को दर्शाता है। उनका समर्पण और दृष्टिकोण हमारे देश के विकास पथ को मजबूत करता है।"


सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड, जो 1994 से वार्षिक आधार पर ग्लोबल फाइनेंस द्वारा जारी किया गया है, 101 महत्वपूर्ण क्षेत्रों और देशों में केंद्रीय बैंक के नेताओं का आकलन और ग्रेड प्रदान करता है। इसमें यूरोपीय संघ, पूर्वी कैरेबियाई सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट्स और सेंट्रल बैंक ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स जैसी संस्थाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed