RBI: गवर्नर शक्तिकांत दास के नाम एक और उपलब्धि, लगातार दूसरे साल शीर्ष केंद्रीय बैंकर बने; मिली 'ए+' रेटिंग
ग्लोबल फाइनेंस के वार्षिक सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड उन बैंक नेताओं को सम्मानित करते हैं जिनकी रणनीतियों ने मौलिकता, रचनात्मकता और दृढ़ता के माध्यम से अपने साथियों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी पत्रिका ने एक्स पर पोस्ट में जताई खुशी
अमेरिकी पत्रिका ग्लोबल फाइनेंस ने अपने एक पोस्ट में कहा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि लगातार दूसरे साल आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में 'ए+' रेटिंग दी गई है।
तीन केंद्रीय बैंक गवर्नर की सूची में सबसे ऊपर
शक्तिकांत दास को तीन केंद्रीय बैंक गवर्नर की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है, जिन्हें ए+ रेटिंग दी गई है। ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका के एक बयान के अनुसार, मुद्रास्फीति नियंत्रण, आर्थिक विकास लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए ग्रेड ए से एफ के पैमाने पर आधारित हैं।
Happy to announce that for the 2nd consecutive year, RBI Governor @DasShaktikanta
has been rated “A+”, in the Global Finance Central Banker Report Cards 2024.
Link to the report card: https://t.co/S69gz2HR0U@DasShaktikanta @RBI #RBIGovernor #RBIToday #ShaktikantaDas— ReserveBankOfIndia (@RBI) August 20, 2024
डेनमार्क और स्विट्जरलैंड भी 'ए+' श्रेणी में
'ए' उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है, जबकि 'एफ' पूरी तरह से विफलता को दर्शाता है। डेनमार्क के क्रिश्चियन केटल थॉमसन, भारत के शक्तिकांत दास और स्विट्जरलैंड के थॉमस जॉर्डन को केंद्रीय बैंकरों की 'ए+' श्रेणी में स्थान दिया गया है। ग्लोबल फाइनेंस के वार्षिक सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड उन बैंक नेताओं को सम्मानित करते हैं जिनकी रणनीतियों ने मौलिकता, रचनात्मकता और दृढ़ता के माध्यम से अपने साथियों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
ग्लोबल फाइनेंस की तरफ से 1994 से हर साल प्रकाशित किए जाने वाले सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड, यूरोपीय संघ, पूर्वी कैरिबियन सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट्स और सेंट्रल बैंक ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स समेत लगभग 100 देशों, क्षेत्रों और जिलों के केंद्रीय बैंक गवर्नरों को ग्रेड देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.