{"_id":"58bc12f44f1c1b5f01e7e77b","slug":"rbi-governor-gets-threat-mail-sender-held-in-nagpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबोचा गया RBI गवर्नर उर्जित पटेल को धमकी भरा मेल भेजने वाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दबोचा गया RBI गवर्नर उर्जित पटेल को धमकी भरा मेल भेजने वाला
amarujala.com- created by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sun, 05 Mar 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल
- फोटो : file photo
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर को धमकी भरा मेल मिला है। आरोपी को नागपुर से दबोचा लिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय आरोपी ने पटेल को मेल में धमकी दी थी कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पिछली 23 फरवरी पटेल मेल किया था। मेल में आरोपी ने बात न मानने पर उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कही थी।
विज्ञापन
पटेल ने धमकी भरा मेल आरबीआई के ही एक वरिष्ठ अधिकारी को फॉरवर्ड कर मुंबई पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा था।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पटेल को धमकी नागपुर स्थित एक साइबर कैफे से दी गई थी।
आरोपी के ठिकाने का पता लगते ही मुंबई पुलिस की साइबर सेल से एक टीम तुरंत नागपुर के लिए रवाना हुई और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को आरोपी की पहचान वैभव बद्दलवार के नाम से हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विदेश में पढ़ाई के बाद भी जॉबलेस है आरोपी, फ्रस्टेशन में भेजा मेल!
सांकेतिक चित्र
आरोपी को दबोचने की जानकारी पुलिस की साइबर सेल के डिप्टी कमिश्नर अखिलेश सिंह ने दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 502(6) 'आपराधिक धमकी' देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो आरोपी ने कबूल किया है कि पटेल को धमकी भरा मेल उसी ने भेजा था।
आरोपी को बाद में नागपुर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 6 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी ने विदेश से स्नाकोत्तर तक की पढ़ाई कर चुका है, लेकिन वर्तमान में उसके पास काम नहीं है। माना जा रहा है कि काम न होने वजह से अवसादग्रस्त होकर उसने पटेल को धमकी भरा मेल भेजा था। पुलिस के मुताबिक मामले की सच्चाई बाहर लाने के लिए जांच अभी चल रही है। वहीं, रिजर्ब बैंक के प्रवक्ता ने इस मामले में टिप्पणी करने से मना किया है।