फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RAW Officer VK Johari appointed new Director General of BSF

रॉ अधिकारी वीके जौहरी बीएसएफ के नए महानिदेशक नियुक्त, रजनीकांत मिश्रा की लेंगे जगह

Mon, 29 Jul 2019 01:15 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
RAW Officer VK Johari appointed new Director General of BSF
BSF - फोटो : a
आईपीएस अधिकारी वीके जौहरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी रविवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई। यह आदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति जारी किया है। गृह मंत्री अमित शाह इस समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी जौहरी अभी खुफिया एजेंसी रॉ में विशेष सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। वह मौजूदा महानिदेशक रजनीकांत मिश्रा के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार संभालेंगे। वह इस पद पर सितंबर 2020 तक रहेंगे। आदेश में कहा गया है कि जौहरी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से केंद्रीय गृह मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन


बीएसएफ में 2.5 लाख जवान और अधिकारी कार्यरत हैं। यह देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सबसे बड़ा बल है। इसके जिम्मे पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमाओं की रक्षा का भार है। इसके अलावा चीन की सीमा पर आईटीबीपी और नेपाल व भूटान की सीमा की निगरानी का काम एसएसबी के हवाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed