फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raw, IB and ED will investigate DSP davinder singh Links with Pakistan ISI

दविंदर सिंह मामले में आईएसआई की भूमिका की जांच करेंगी रॉ, आईबी और ईडी

Sat, 18 Jan 2020 01:46 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Jan 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Raw, IB and ED will investigate DSP davinder singh Links with Pakistan ISI
dsp davinder singh house - फोटो : अमर उजाला
आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में निलंबित किए गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी दविंदर सिंह के मामले की जांच एनआईए ने शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस मामले में जो दस्तावेज एनआईए को सौंपे हैं, उनके आधार पर इस केस की जांच में कई दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का शामिल होना लगभग तय है।
विज्ञापन


चूंकि इस मामले में पाकिस्तानी आईएसआई की भूमिका और हवाला लिंक होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, इसलिए रॉ, आईबी और ईडी जैसी एजेंसियां भी दविंदर सिंह से पूछताछ करेंगी। इसके अलावा संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु ने अपनी फांसी से पहले लिखे पत्र में आरोपी डीएसपी को लेकर जो खुलासे किए थे, अब वह मामला भी दोबारा से जांच एजेंसियों की टेबल पर आ रहा है।

विज्ञापन

 

सूत्रों के अनुसार, जम्मू कश्मीर पुलिस ने अभी तक इस मामले की जितनी भी जांच की है, उसमें एक बात तो बिल्कुल साफ हो गई है कि आरोपी डीएसपी के सीमा पार बैठे आतंकियों के साथ लिंक हैं। पाकिस्तानी आईएसआई की भूमिका और हवाला कारोबार, इसका पता लगाने के लिए दविंदर सिंह केस में दूसरी जांच एजेंसियों को शामिल करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि रॉ, आईबी और ईडी जैसी एजेंसियां आरोपी डीएसपी से पूछताछ करेंगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी कुलदीप खोड़ा ने भी कहा है कि इस मामले की प्रोफेशनल तरीके से जांच बहुत आवश्यक है। चूंकि अब उनके साथ आतंकवादी पकड़े गए हैं, तो मामला खुद-ब-खुद गंभीर बन जाता है।

ऐसा संभावित है कि इस केस में पाकिस्तानी आईएसआई की भूमिका हो, इसलिए रॉ और आईबी जैसी एजेंसी भी दविंदर सिंह से पूछताछ करेंगी। इस मामले में हवाला लिंक की बात भी सामने आई है, इसलिए ईडी को भी मामले की जांच में शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि 10 जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग के पास काजीगुंड इलाके में हिजबुल के दो आतंकियों के साथ डीएसपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गाड़ी से हथियार भी बरामद हुए थे। जिसके बाद जेएंडके पुलिस ने काजीगुंड थाने में 7/25 आर्म्स एक्ट, विस्फोटक सामग्री एक्ट 3/4 और यूएपीए की धारा 18, 19, 20, 38, 39 के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एनआईए ने (RC-01/2020/NIA) मामला दर्ज कर फिर से तहकीकात शुरू कर दी है।  


खास बात है कि विपक्षी नेताओं ने पिछले साल पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर कई तरह के सवाल उठाए थे। उस मामले की जांच भी एनआईए कर रही है। अब दविंदर सिंह मामले के तार कथित तौर पर पुलवामा हमले से जोड़ने की अपुष्ट खबरें आई हैं। हालांकि इसका खुलासा तो जांच के बाद हो पाएगा। एनआईए के पास अब दोनों मामलों की जांच है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed