फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravishankar Prasad hits back to Rahul Gandhi Reminded to meet Chinese Ambassador during Doklam crisis

रविशंकर का राहुल पर पलटवार, याद दिलाई डोकलाम संकट के दौरान चीनी राजदूत से मुलाकात

Fri, 12 Jun 2020 05:02 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 12 Jun 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Ravishankar Prasad hits back to Rahul Gandhi Reminded to meet Chinese Ambassador during Doklam crisis
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और भाजपा के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप का खेल लगातार जारी है। आज राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और केंद्र सरकार को धार्मिक सहिष्णुता के मुद्दे को लेकर निशाने पर लिया। वहीं, अब भाजपा ने भी उनपर पलटवार किया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रविशंककर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री से चीन सीमा विवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जवाब मांग रहे हैं। मुझे लगता है कि उनके पास जानकारी हासिल करने के लिए समानांतर व्यवस्था भी है। क्या उन्होंने डोकलाम संकट के दौरान चीनी राजदूत से मुलाकात नहीं की थी? पहले उन्होंने इस बात से इनकार किया और फिर मामला सार्वजनिक होने पर इसे मान लिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार असहिष्णुता और चीन का मुद्दा उठाया। राहुल ने पूर्व अमेरिकी राजदूत और विदेशी मुद्दों के जानकार प्रोफेसर निकोलस बर्न्स से बातचीत की। उन्होंने अमेरिका में नस्लवाद के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों की तुलना भारत के माहौल से की और कहा कि दोनों देशों में असहिष्णुता बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी पीएम मोदी से मांग कर चुके हैं कि वह देश को बताएं कि क्या चीन ने भारत के क्षेत्र पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा था कि सरकार को पारदर्शिता बरतते हुए देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए। इसे लेकर रविशंकर प्रसाद पहले भी राहुल को निशाने पर लेते हुए कह चुके हैं कि चीन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर ट्विटर पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed