कैंब्रिज एनालिटिका की जांच सीबीआई से कराएगी सरकार: रविशंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में चल रहे मानसून सत्र के पहले दिन से लेकर छठे दिन तक सरकार सिर्फ भीड़ तंत्र को लेकर ही जवाब देती रही है। आज सत्र के छठे दिन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को संसद में कहा कि झूठी खबरों की वजह से हाल ही में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में कई मासूमों की जान गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए दुखद है। वहीं उन्होंने कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका डाटा ब्रीच की जांच सीबीआई से कराए जाने की बात कही है। सरकार ने डेटा ब्रीच पर फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका पर भी सवाल उठाए हैं।
संसद में आज रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी खबरों की वजह से फैल रही हिंसा को रोकने के लिए केंद्र सरकार व्हाट्सएप और फेसबुक को लगातार निर्देश दे रही है और इस दिशा में काम कर रही है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार को इस बात का अहसास है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत के रणनीतिक हित और आर्थिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है और भारत सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।सरकार ने व्हाट्सएप को नोटिस भेजा है। जितनी घटनाएं हुई हैं, उनमें से अधिकतर वॉट्सऐप से फैली अफवाहों की वजह से हुई हैं। उन्होंने कहा कि वॉट्सऐप ने आगे बढ़कर इस तरह के कंटेंट को पब्लिश करने पर रोक लगते हुए कदम उठाए हैं और यह संकेत भी दिया कि इतर का संदेश आगे बढ़ाया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने डेटा ब्रीच पर फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका पर भी सवाल उठाए हैं और कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका डाटा ब्रीच की जांच सीबीआई से कराई जाएगी।
Cambridge Analytica data breach case will be investigated by CBI: Ravi Shankar Prasad, IT Minister in Rajya Sabha pic.twitter.com/lmLLdl5VIP
— ANI (@ANI) July 26, 2018