{"_id":"5a7546be4f1c1b4d588b663c","slug":"ravi-shankar-prasad-said-aadhaar-data-safe-not-being-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- आधार डाटा सुरक्षित, बेचने की बात गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- आधार डाटा सुरक्षित, बेचने की बात गलत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad
आधार कार्ड से जुड़े मामले में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि यूआईडीएआई के डाटाबेस से डाटा के लीक होने का एक भी मामला नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाल ही में आई आधार डाटा के बेचे जाने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। सपा सांसद नीरज शेखर के सवाल के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट में 500 रुपये में आधार डाटा खरीदने संबंधी खबर गलत रिपोर्टिंग का मामला है।
विज्ञापन
यूआईडीएआई ने राज्य सरकार के अधिकारियों को सर्च की सुविधा दी है, जिसमें किसी शख्स की जनसांख्यिकीय जानकारी पता लगती है। रिपोर्ट में इसी के गलत इस्तेमाल की बात कही गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यूआईडीएआई ने इस मामले में 4 जनवरी को शिकायत की थी। इसके आधार पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आधार और आईटी कानून की कुछ धाराओं में मामला दर्ज किया था।