फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Shankar Prasad advised Priyanka Gandhi to understand DNA of Congress

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रियंका गांधी को दी कांग्रेस का डीएनए समझने की सलाह

Tue, 16 Apr 2019 08:13 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 16 Apr 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad advised Priyanka Gandhi to understand DNA of Congress
रवि शंकर प्रसाद (फाइल फोटो)

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का डीएनए समझने की सलाह दी है। प्रसाद के मुताबिक, कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई में भले ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई हो, लेकिन आज वह देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग के साथ खड़ी नजर आती है। कानून मंत्री की यह प्रतिक्रिया तब सामने आई जब प्रियंका ने भाजपा के राष्ट्रवाद को झूठा करार दिया था।

विज्ञापन


पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रियंका गांधी को यह समझना चाहिए कि यह आजादी के लड़ाई के समय की कांग्रेस नहीं है। आज यह बार-बार देश के टुकड़े करने वाले लोगों के साथ खड़ी नजर आती है। राहुल गांधी जेएनयू में देश के टुकड़े करने वाले लोगों के साथ उनके समर्थन में खड़े दिखते हैं तो उन्हीं के सहयोगी एनसी नेता फारुक अब्दुल्ला देश को तोड़ने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का वायनाड से जाकर चुनाव लड़ना भी कांग्रेस की अलगाववादी राजनीति को ही दिखाता है। इसलिए प्रियंका गांधी को भाजपा को राष्ट्रवाद की सीख देने की बजाय कांग्रेस को समझने की कोशिश करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने से कांग्रेस में नई जान आई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी एक बार फिर मजबूत होने लगी है तो उसका कोर मुस्लिम वोटर एक बार फिर उसकी तरफ लौटता बताया जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा अब राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी पर भी लगातार हमला कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed