{"_id":"5a2b66a74f1c1b0d698c0dcd","slug":"ravi-belagere-editor-of-a-kannada-tabloid-was-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकर्मी को मारने के लिए अखबार के संपादक ने दी सुपारी, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सहकर्मी को मारने के लिए अखबार के संपादक ने दी सुपारी, हुआ गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
Ravi Belagere
कन्नड़ अखबार के एडीटर रवि बेलागिरी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर अपने सहकर्मी को मारने के लिए एक शॉर्प शूटर को सुपारी देने का आरोप है। है बैंगलोर के एडीटर बेलागिरि उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब कर्नाटक विधानसभा ने उन्हें विशेषाधिकार का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उन्हें एक साल तक जेल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
पढ़ें: गुजरात: पहले चरण का मतदान जारी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- हम जीतेंगे 150 सीटें
विज्ञापन
कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस हफ्ते की शुरुआत में इस पर स्टे लगाने का आदेश जारी किया था। पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार ने कहा कि ताहिर हुसैन नाम के शख्स को क्राइम ब्रांच ने 3 दिसंबर को अवैध रूप से बंदूक बेचने पर गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने शशिधर मुनडेवडी नाम के डीलर के बारे में बताया।
विज्ञापन
कुमार के मुताबिक 28 अगस्त को बेलागिरी ने अपने सहकर्मी सुनील हेगारावली को मारने के लिए मुनडेवडी को सुपारी दी थी । जिसके लिए बेलागिरी ने 15 हजार रुपये एडवांस दिये थे, बाकी के रुपये काम होने के बाद देने का वादा किया था।
पढ़ें: गुजरात चुनाव: पीएम मोदी और सीएम रूपाणी ने की जनता से अपील, भारी संख्या में डालें वोट
वहीं बेलागिरि के वकील के दिवाकर ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर मान लिया जाये कि बेलागिरि ने किलर को सुपारी के लिए 15 हजार रुपये एडवांस दिए, लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि शूटर ने बिना रुपये तय किये ही सुपारी ली हो।